एक्सप्लोरर

नहीं सुधरा कांग्रेस का प्रदर्शन तो सच हो जाएगा मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना

‘’इन नतीजों के बाद राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की जरुरत है. अगर राहुल गांधी अगले साल कर्नाटक में भी हार गए तो पीएम मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना लगभग सच हो जाएगा.’’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस की हार हो गई है. वहीं हिमाचल में भी कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बननी तय है. राहुल गांधी दो दिन पहले ही पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि इन दोनों राज्यों में हार से कांग्रेस और राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर पड़ेगा क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना सच हो जाएगा? ‘’कांग्रेस को पहले से शुरु करनी होगी तैयारियां’’ ABP न्यूज़ से खास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘’इन नतीजों के बाद राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की जरुरत है. कांग्रेस के पास गुजरात में गुजराती वक्ताओं की कमी थी, जिससे पार्टी जनता तक अपनी बात पहुंचाने में असमर्थ नजर आई.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने गुजरात में प्रदर्शन अच्छा किया है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा.’’ रशीद किदवई ने आगे बताया, ‘’राहुल गांधी को अगर अपने आप को एक कामयाब नेता साबित करना है तो उन्हें हर हाल में जीतना होगा. कांग्रेस को अब पहले से ही चुनावों की तैयारी करनी होगी. क्योंकि बीजेपी सालों पहले राज्यों में चुनाव की तैयारियां शुरु कर देती है. पीएम मोदी अभी से मिजोरम, मेघालय जैसे राज्यों की चिंता करने लगे हैं. अगर राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में लाभ चाहते हैं तो उन्हें छोटी-छोटी टीम बनाकर काम करना होगा.’’ कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा? इस सवाल के जवाब में रशीद किदवई ने बताया, ‘’कर्नाटक में अभी कांग्रेस की सरकार है. यह दक्षिण का एक मात्र राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है ऐसे में इन दोनों राज्यों में हार के बाद निश्चित रूप से राहुल गांधी पर दवाब बनेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर राहुल गांधी अगले साल कर्नाटक में भी हार गए तो पीएम मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना लगभग सच हो जाएगा.’’ रशीद किदवई ने कहा, ‘’कर्नाटक में कांग्रेस के सामने कई समस्याएं हैं. कांग्रेस में वहां तालमेल की बेहद कमी है. कांग्रेस के लिए वहां साम्प्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता जैसे मुद्दे दीवार बनकर खड़े हैं. राज्य में हाल ही में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. कांग्रेस को वहां सोच समझकर चुनाव लड़ना होगा. क्योंकि पीएम मोदी अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाकर जीत हासिल कर लेते हैं.’’ साल 2019 के लोकसभा चुनावों पर क्या असर पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में रशीद किदवई ने बताया, ‘’साल 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस को पूरी तैयारी करनी होगी. अगर कांग्रेस गुजरात चुनाव जीत जाती तो पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ जाता और पीएम मोदी और अमित शाह को बहुत बड़ा धक्का लगता. लेकिन अब राहुल गांधी को शुरु से तैयारी करनी होगी.’’ रशीद किदवई ने कहा, ‘’राहुल को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने होंगे. राहुल लगातार किसानों का और रोजगारी का मुद्दा उठाते रहे हैं. लेकिन किसान और युवा दोनों समाधान चाहते हैं. ऐसे में राहुल को आगे बढ़कर सामाजिक मुद्दों पर काम करना होगा. बीजेपी ने वर्तमान में धार्मिक संस्थानों के जरिए, सामाजिक संस्थानों के जरिए समाज में बड़ी पैठ बना ली है. ऐसे में राहुल को भी समाज में पैठ बनाने के लिए शुरुआत से तैयारी करनी होगी. इसके लिए राहुल को साधनों और योग्य लोगों की जरुरत है. राहुल को वफादार लोगों की वाह-वाह करना छोड़कर जनता से संवाद बढ़ाने की जरुरत है.’’ यह भी पढ़ें- गुजरात-हिमाचल में बीजेपी की सरकार तय, संसद के बाहर पीएम मोदी ने दिखाया विक्ट्री साइन गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट विश्लेषण: जीतते-जीतते, हार के बाद फिर जीत की तरफ बढ़ी बीजेपी एक्सपर्ट की राय: पीएम मोदी नहीं अमित शाह के लिए जरूरी था गुजरात जीतना 'जब हार के डर से बीजेपी के महारथियों के चेहरे स्याह पड़ गए तब राहुल चुनावी रण में लड़ रहे थे...'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget