एक्सप्लोरर

आधी रात से लागू हुआ GST, पीएम मोदी ने बताया 'गुड एंड सिंपल टैक्स', जानें कल क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली: आधी रात से देश का नया आर्थिक इतिहास शुरू हो गया है. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुए एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ऐप का बटन दबाकर जीएसटी लॉन्च किया. इस ऐतिहासिक मौके पर राजनीति से लेकर उद्योग जगत और बॉलीवुड की भी कई हस्तियां मौजूद दिखीं हालांकि कई बड़े विपक्षी दल इस जश्न में शामिल नहीं हुए. राष्ट्रपति प्रणब,  पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देशवासियों से वादा किया है कि जीएसटी लागू होने के बाद आपकी जिंदगी बदलने वाली है.

ये ‘गुड औऱ सिंपल टैक्स’ है- पीएम मोदी

जीएसटी लागू होने के समारोह में खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि ये ‘गुड औऱ सिंपल टैक्स’ है. प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी को लेकर लोगों के दिलोदिमाग में चल रही तमाम आशंकाओं को अपने आधा घंटे के भाषण में दूर कर दिया. पीएम मोदी ने यह भी कहा, '' ये सिर्फ उनकी सरकार की नहीं बल्कि सभी की साझा विरासत है. आपको आज से अनगिनत टैक्स जो आजादी मिली है, वो सभी की मेहनत औऱ सोच का परिणाम है.''

 आधी रात से लागू हुआ GST, पीएम मोदी ने बताया 'गुड एंड सिंपल टैक्स', जानें कल क्या-क्या हुआ

आर्थिक विकास दर बढ़ेगी- जेटली

जीएसटी के समारोह में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया कि सरकार की पूरी कोशिश रहेगी कि मौजूदा टैक्स दरों से किसी पर ज्यादा बोझ न पड़े. जोटली ने कहा, ''आज आधी रात से हम देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म लॉन्च कर रहे हैं. जीएसटी ऐसे दौर में आ रहा है जब दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है. जीएसटी से एक टैक्स, एक देश और एक ही बाजार होगा और देश की आर्थिक विकास दर में बढ़त होगी. जीएसटी की विशेषता है कि अलग-अलग टैक्स के ऊपर टैक्स नहीं लगेगा.''

आधी रात से लागू हुआ GST, पीएम मोदी ने बताया 'गुड एंड सिंपल टैक्स', जानें कल क्या-क्या हुआ

14 साल लंबी यात्रा का समापन हो गया- प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ‘’यह ऐतिहासिक क्षण है. आज 14 साल लंबी यात्रा का समापन हो गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’यह मेरे लिए भी संतोष का पल है, क्योंकि वित्त मंत्री के रूप में मैंने 22 मार्च 2011 में मैंने संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. मैं डिजाइन और क्रियान्वयन से करीबी रूप से जुड़ा रहा और मुझे राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक रूप से मुलाकात का अवसर मिला.’’ आधी रात से लागू हुआ GST, पीएम मोदी ने बताया 'गुड एंड सिंपल टैक्स', जानें कल क्या-क्या हुआ ये हस्तियां हुईं शामिल

इस एतिहासिक मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सांसद मौजूद दिखे. लॉन्च के मौके पर आरबीआई के मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल और दो पूर्व गवर्नर बिमल जालान और वाईपी रेड्डी भी शामिल हुए. 80 मिनट के इस कार्यक्रम में 100 शख्सियतों को न्योता दिया गया था, जिनमें अमिताभ, लता मंगेशकर समेत दूसरे फिल्मी सितारों से लेकर बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

आधी रात से लागू हुआ GST, पीएम मोदी ने बताया 'गुड एंड सिंपल टैक्स', जानें कल क्या-क्या हुआ

जाहिर है पूरा देश इन ऐतिहासिक पलों का गवाह बना और आज आधी रात से एक राष्ट्र एक कर वाला जीएसटी पूरे देश में लागू हो गया. संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी का शुभारंभ किया तो जश्न में डूब गया देश.

gst

दिल्ली से लेकर मुंबई तक और लखनऊ से लेकर जयपुर तक जमकर जश्न मनाया. व्यापारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें-

जीएसटी पर बोले प्रणव मुखर्जी- बच्चे के दांत निकलते हैं तो दिक्कत होती है, पढ़ें पूरा भाषण

GST से सिर्फ उतनी ही परेशानी होगी जितनी नए नंबर के चश्मे से होती है: पीएम मोदी

GST से एक टैक्स, एक देश और एक ही बाजार होगा, आर्थिक विकास दर बढ़ेगीः वित्त मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget