एक्सप्लोरर

सेना ने पूरा किया वादा, अमरनाथ आतंकी हमले को अंजाम देने वाले सभी आतंकी ढेर

सेना इस साल अब तक घाटी में 202 आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा चुकी है, जिससे लश्कर और हिज्बुल जैसे आतंकी संगठनों की कमर टूटी है.

जम्मू:  अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला करने वाले सभी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. यह जानकारी  जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस.पी. वैद्य ने दी है. दो आतंकियों को कल कुलगाम में ढेर कर दिया गया है. इसी साल जुलाई में आतंकियों ने घाटी के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा की एक बस पर फायरिंग की थी. जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 19 घायल हो गए थे. डीजीपी एस.पी. वैद्य ने आज सुबह ट्वीट कर जानकारी दी है, ‘’पहले अबु इस्माइल और अब बाकी के बचे तीन आतंकियों अबु माविया, फुरकान और यावर को ढेर करने के बाद अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले सभी आतंकियों को मार गिराया गया है.’’ एनकाउंटर में एक जवान शहीद बता दें कि  कल जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में मुठभेड़ में सेना ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए लश्कर के तीन आतंकियों को  ढेर कर दिया था. जबकि एक जिंदा पकड़ा गया.  इन तीन आतंकियों में से एक आतंकी फुरकान पाकिस्तान का रहने वाला है. आतंकी इस्माइल के मारे जाने के बाद फुरकान लश्कर का डिविजनल कमांडर बना था. वहीं, एनकाउंटर में ढेर हुए दूसरे आतंकी का नाम अबु माविया है. इसकी पहचान भी पाकिस्तानी आतंकी के तौर पर हुई है. एनकाउंटर के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया. सितंबर में ढेर हुआ था अबु इस्माइल आपको बता दें कि सितंबर में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अबु इस्माइल को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था. दो साल का इस्माइल पाकिस्तान के मीरपुर का रहने वाला था और चार साल से घाटी में सक्रिय था. अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर ने इस्माइल को ऑपरेशनल कमांडर बनाया था. अमरनाथ यात्रियों पर हमले के अलावा पंपोर आतंकी हमले में इसका हाथ बताया जा रहा था. इस साल अबतक करीब 202 आतंकी ढेर सीएएसओ के तहत सेना इस साल अब तक घाटी में 202 आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा चुकी है, जिससे लश्कर और हिज्बुल जैसे आतंकी संगठनों की कमर टूटी है और मुमकिन है कि साल के अंत तक आतंक के अंत का ये आंकडा अभी और बढ़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget