एक्सप्लोरर

ग्राउंड रिपोर्ट: ‘मोदी जी को वो लोग ‘नीच’ कह देंगे और आप क्या समझते हैं हम चुप रहेंगे?’

वो कहते हैं न कि ग़लतियों से इंसान सीखता है लेकिन अय्यर साहेब तो दूसरी ही माटी के बने हुए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी को ‘चायवाला’ कहा था. इस बार तो वे मोदी को वही पिच दे बैठे जिस पर बैटिंग करने के लिए वे उतावले थे.

अहमदाबाद: जिसका डर था आख़िरकार वही हुआ. गुजरात में पहले दौर की वोटिंग से पहले ही कांग्रेस ने ‘सेल्फ़ गोल’ कर लिया. पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा चाहते थे ठीक वैसा ही हो रहा है. कांग्रेस के ‘फ्रीलांसर नेता’ मणिशंकर अय्यर के एक बयान से पार्टी की हवा ख़राब होने लगी है.

अहमदाबाद के सरदार पटेल पर एयरपोर्ट पर सब लोग इसी बात की चर्चा कर रहे थे. बातें तो गुजराती में हो रही थीं लेकिन मेरी आंखों के सामने पिछले लोकसभा चुनाव की तस्वीरें घूमने लगी थीं. प्रियंका गांधी के एक बयान पर उस वक़्त हंगामा मचा था. अपने पिता राजीव गांधी पर हो रहे राजनीतिक हमले से वो बेहद परेशान थीं. अमेठी में प्रचार के दौरान प्रियंका ने कहा था, “मोदी नीच राजनीति कर रहे हैं.” बस इसी बात को नरेन्द्र मोदी ने अपना राजनीतिक हथियार बना लिया. वे उस समय बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार थे. नरेंद्र मोदी ने अगले ही दिन प्रियंका गांधी का जवाब दिया. यूपी के डुमरियागंज में मंच से वे बोले, “मुझे फ़ांसी दे दो, मेरा जितना अपमान करना हो आप करो लेकिन मेरी जाति का अपमान न करो.” नरेंद्र मोदी ने बड़ी चालाकी से ‘नीच राजनीति’ को ‘नीच जाति की राजनीति’ बना दिया था. निशाना सही जगह पर लगा था.

यूपी और बिहार के पिछड़ी जाति के लोगों में प्रियंका गांधी के बयान का ज़बरदस्त रिएक्शन हुआ था. नरेंद्र मोदी यही चाहते थे. कांग्रेस के नेता सफ़ाई पर सफ़ाई देते रहे लेकिन कोई फ़ायदा नहीं हुआ. प्रियंका गांधी के बयान के बहाने मोदी पिछड़ों को गोलबंद करने में कामयाब रहे.

अपना बैग लेकर मैं अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल चुका था. कार में बैठा तो एफ़एम पर समाचार चल रहा था. राहुल गांधी ने मणिशंकर अय्यर को पीएम से माफ़ी मांगने को कहा है. फिर ख़बर आई कि ‘नीच’ वाले बयान पर अय्यर ने एक नहीं छह बार मोदी से माफ़ी मांगी. कार चला रहे राकेश परमार ने कहा, “काम लग गया कांग्रेस का, अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली.” मैंने पूछा ऐसा क्यों? तो राकेश ने तपाक से जवाब दिया, “मोदी जी को वो लोग ‘नीच’ कह देंगे और आप क्या समझते हैं हम चुप रहेंगे?” मणिशंकर अय्यर के जवाब में पीएम मोदी का तीर एक बार फिर सही निशाने पर लगा था. अब गुजराती अस्मिता को लेकर बहस शुरू हो गई है.

अहमदाबाद से भरूच के रास्ते में आणंद के पास चाय पीने रुका. दुकान पर 10-12 लोग मौजूद थे. यहां भी वही चर्चा हो रही थी. नितिन पारिख ने कहा, “मोदी जी ने सूरत में क्या जवाब दिया है.” यहां दो ब्राह्मण, सात पिछड़ी जाति और एक-एक दलित और क्षत्रिय जाति के लोग थे. सबका यही कहना था कांग्रेस को पीएम मोदी के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था. सूरज पटेल ने कहा ये गुजरात का अपमान है.

जिस बात से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अब तक बच रहे थे पहले दौर के मतदान से पहले अब वही चुनावी एजेंडा बनता जा रहा है. राहुल गांधी की कोशिश यही थी कि नरेन्द्र मोदी चुनाव में गुजराती अस्मिता का कार्ड न खेल पाएं. इसीलिए ‘विकास पागल थई गयो’ से शुरुआत हुई थी.

ध्रुवीकरण को रोकने के लिए राहुल गांधी टीका लगा कर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं. लेकिन मणिशंकर अय्यर ने किए कराए पर पानी फेर दिया. वो कहते हैं न कि ग़लतियों से इंसान सीखता है लेकिन अय्यर साहेब तो दूसरी ही माटी के बने हुए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी को ‘चायवाला’ कहा था. इस बार तो वे मोदी  को वही पिच दे बैठे जिस पर बैटिंग करने के लिए वे उतावले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
TMC सांसद-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्यों टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget