एक्सप्लोरर

पांच दिनों की पुलिस रिमांड में दिशा रवि, दिल्ली पुलिस का दावा- टूलकिट बनाने में निभाई अहम भूमिका

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दिशा रवि ने ही ग्रेटा थनबर्ग को टूल किट डॉक्यूमेंट हटाने के लिए कहा था. पुलिस ने कहा कि दिशा ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया. टूलकिट को वायरल करने में भी अहम भूमिका निभाई.

नई दिल्ली: ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि दिशा रवि ने टूल किट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है. उसने ही ग्रेटा को टूल किट डॉक्यूमेंट रिमूव करने के लिए कहा था. पुलिस के मुताबिक दिशा ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और वह खालिस्तान समर्थक पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के सहयोग से देश के खिलाफ असंतोष का माहौल बनाने का काम कर रही थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में सरकारी वकील ने कहा कि दिशा रवि ने अपने डेटा को नष्ट कर दिया है, उनका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में खालिस्तान के एंगल की जांच कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, "दिशा रवि ने टूल किट डॉक्यूमेंट तैयार करने और उसे वायरल करने में अहम भूमिका निभाई थी. उसने व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया और टूल किट तैयार सहयोग किया था. ड्राफ्ट तैयार करने वालों के साथ जुड़कर काम कर रही थी."

कौन हैं दिशा रवि?

21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. दिशा रवि बेंगलुरू के माउंट कार्मेल कॉलेज की छात्रा है. उनके के माता-पिता मैसूरू में रहते हैं, पिता एथलेटिक्स कोच हैं. दिशा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है. वो रवि फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपेन के संस्थापकों में से एक हैं. साल 2018 में दिशा ने ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक मूवमेंट शुरू किया.

दरअसल, जानी मानी पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने टूल किट ट्विटर पर शेयर किया था. हालांकि बाद में ग्रेटा ने उसे डिलीट कर दिया. इसके बाद इस टूलकिट को लेकर कई तरह के खुलासे हुए. टूल किट में भारत के खिलाफ साजिश रचने की बात भी सामने आई. इसी को लेकर दिशा रवि को बेंगलुरू से रविवार को गिरफ्तार किया गया.

PM मोदी ने हेलीकॉप्टर से चेन्नई टेस्ट का नजारा देखा, शेयर की ये खास तस्वीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget