एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी, राज्यपाल शाम तक इंतजार के बाद लेंगे फैसला- सूत्र

शिवसेना नेताओं ने सोमवार की शाम राज्यपाल से भेंट कर संख्या बल जुटाने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी थी. लेकिन राज्यपाल ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद अब राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. एनसीपी के पास रात 8.30 बजे तक का ही वक्त है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर महाभारत के बीच बड़ी खबर सामने आई है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं. सूत्रों के मुताबिक शाम तक बहुमत के आंकड़ों को लेकर संतुष्ट नहीं होने पर राज्यपाल सिफारिश भेज सकते हैं. राज्यपाल आज शाम कर इंतजार करेंगे. इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है.

महाराष्ट्र की राजनीति पर ओवैसी का तंज, कहा- 'पहले निकाह होगा, फिर तय करेंगे बेटी होगी या बेटा'

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को लेकर फैसला हो सकता है. पीएम मोदी को आज रात में ब्राजील के दौरे पर जाना है. बता दें कि कल शिवसेना बहुमत के लिए जरूरी 145 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी नहीं पेश कर पाई तो राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का मौका दे दिया. एनसीपी के पास आज रात साढ़े आठ बजे का वक्त है.

जानकारी के मुताबिक राज्य के वर्तमान हालातों को देखते हुए लग रहा है कि सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच मामला फंस गया है. यह स्थिति अब आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है. सरकार बनाने को लेकर दो दिन बाद स्थिति स्पष्ट होने की खबर है. दरअसल शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर बातचीत चल रही है. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसानों का कर्जा माफ और विकास कार्यों में तेजी लाने पर बातचीत होगी.

कांग्रेस सरकार में शामिल होगी, शिवसेना की सरकार बनाने के फार्मूले पर चल रहा है काम: सूत्र

कांग्रेस के तीन बड़े नेता एनसीपी नेताओं से बातचीत के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि हम मुंबई जा रहे हैं. वहां जाकर बात करेंगे. हम शरद पवार जी से भी मिलेंगे. वह क्या करना चाहते हैं? हम देखेंगे वहां जाकर वहां के राजनीतिक हालात कैसे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि क्या आप शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हैं तो उन्होंने चुप्पी साध ली. एक शब्द भी नहीं बोला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget