कर्नाटक: कांग्रेस ने कहा- बीजेपी को न्योता मिला तो ये संविधान का उल्लंघन
कांग्रेस नेताओं ने पहले ही साफ किया था कि अगर राज्यपाल कुमार स्वामी के बजाए बीजेपी को न्योता देते हैं तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने का रस्ता भी खुला हुआ है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में सियासी ड्रामे का अंत होता नजर नहीं आ रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया. दावा किया गया है कि बीजेपी के बीएस येदुरप्पा कल सुबह 9.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.
इस बीच कांग्रेस ने राज्यपाल से संविधान के हिसाब से फैसला लेने को कहा है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, ''जेडीएस और कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर पूर्ण बहुमत का दावा किया है. हमने सदस्यों के नाम की लिस्ट भी सौंपी है. हमने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी भी सौंपी है. वो संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बंधे हुए हैं.''
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''हमने राज्यपाल को चिट्ठी सौंपी इसके बाद भी हमारी राय नहीं मानी. राज्यपाल का कर्तव्य है कि संविधान का उल्लंघन हो. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन ना हो.''
कपिल सिब्बल ने कहा, ''गोवा में हम बड़ी पार्टी थे लेकिन हमें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला. ये दुख की बात ही जब कुमार स्वामी के साथ बहुमत है तब भी ना बुलाना ऐसा लगता है कि इसके पीछे कोई ताकत काम कर रही है. मन की बात अब धन की बात होने वाली है. राज्यपाल ने अगर उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है तो स्पष्ट है कि जोड़ तोड़ की राजनीति होने वाली है.''
सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने पहले ही साफ किया था कि अगर राज्यपाल कुमार स्वामी के बजाए बीजेपी को न्योता देते हैं तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने का रस्ता भी खुला हुआ है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों खरीद फरोख्त और टूट से बजाने के लिए एक रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है.
Source: IOCL
























