एक्सप्लोरर

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नहीं मिला फेयरवेल, SFI ने विरोध में लगाए नारे

SFI Protests against Governor: जैसे ही राज्यपाल का काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, वैसे ही एसएफआई ने सदस्य रास्ते में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे.

Arif Mohammed Khan: केरल के निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार (29 दिसंबर) को तिरुवनंतपुरम से रवाना हुए. यह एक ऐसी विदाई थी, जिसमें न कोई समारोह हुआ और न ही औपचारिकता. उल्लेखनीय है कि राज्य पहले ही शोकमग्न था, क्योंकि पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण राजकीय शोक चल रहा है. इसलिए केरल के राजभवन में न कोई चुने हुए जनप्रतिनिधि आए, न ही किसी उच्च अधिकारी ने उन्हें विदाई दी.

प्रोटोकॉल के तहत दो अधिकारी थे मौजूद

केरल के निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के राज्य से विदाई के दौरान केवल मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन और जिला कलेक्टर ने उन्हें प्रोटोकॉल के तहत उन्हें संक्षिप्त रूप से भेंट दी और स्मृति चिन्ह भी सौंपा. हालांकि, राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच पिछले पांच वर्षों के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए ऐसी विदाई कोई हैरानी की बात नहीं थी.

SFI ने राज्यपाल की विदाई के दौरान किया विरोध

वहीं, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्यों ने आरिफ मोहम्मद खान की विदाई को भी शांतिपूर्ण नहीं होने दिया. छात्र संघ के सदस्य पिछले तीन-चार वर्षों से राज्यपाल के विश्वविद्यालय के मामलों में कथित हस्तक्षेप के खिलाफ विरोध कर रहे थे. जैसे ही निवर्तमान राज्यपाल का काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, वैसे ही एसएफआई ने सदस्य रास्ते में जमा हो गए और नारों के साथ विरोध किया. वहीं, दूसरी ओर एयरपोर्ट पर आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों से बातचीत की. केरल में अपने कार्यकाल पर विचार करते हुए खान ने कहा कि केरल के साथ उनका संबंध जीवनभर बना रहेगा.

'मुझे केरल बहुत पसंद'

आरिफ मोहम्मद खान ने मलयालम में अपना संबोधन देते हुए कहा, “केरल मे मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है लेकिन केरल अब मेरे दिल में एक बहुत खास जगह रखता है और मेरा यह संबंध, केरल के साथ मेरा जुड़ाव कभी खत्म नहीं होगा. यह अब एक जीवनभर का बंधन बन चुका है.”

खान ने विदाई न होने पर दी अपनी प्रतिक्रिया

उनसे राज्य छोड़ते समय आधिकारिक विदाई नहीं होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक से जोड़ा. उन्होंने कहा, "यह ऐसे समारोह के आयोजन के लिए सही समय नहीं था."

यह भी पढे़ेंः 'तेलंगाना पुलिस का नहीं है कोई दोष', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले पवन कल्याण; रेवंत रेड्डी की भी कर दी तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget