एक्सप्लोरर

Independence Day: पीएम मोदी का एलान, सरकार 2024 तक गरीबों को पोषणयुक्त चावल मुहैया कराएगी

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों को दिए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार 2024 तक हर सरकारी योजना के चावल को पोषणयुक्त बनाएगी.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि सरकार कुपोषण की समस्या से निपटने के प्रयासों के तहत मध्याह्न भोजन जैसी विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीबों को वितरित किए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त (फोर्टिफाइड) बनाएगी. मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण गरीब बच्चों का विकास प्रभावित हो रहा है. इसे देखते हुए यह फैसला किया गया है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए गरीबों को दिए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त बनाया जाएगा.’’

हर सरकारी योजना के चावल को बनाया जाएगा पोषणयुक्त
मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2024 तक हर सरकारी योजना के तहत दिए जाने वाले चावल को पोषणयुक्त बनाएगी, भले ही यह चावल राशन की दुकानों के जरिए मुहैया कराया जाए या फिर मध्याह्न भोजन योजना के तहत उपलब्ध कराया जाए.

पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकार ये लक्ष्य बनाकर चलती है कि हमें समाज की आखिरी पंक्ति में जो व्यक्ति खड़ा है उस तक पहुंचना है तो न कोई भेदभाव हो पाता है न ही भ्रष्टाचार की गुंजाइश रहती है. देश के हर गरीब व्यक्ति तक पोषण पहुंचाना भी सरकार की प्राथमिकता है.

पांच राज्य के एक-एक जिले में प्रायोगिक तौर शुरुआत
वर्तमान में ‘पोषणयुक्त चावल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से इसके वितरण संबंधी केंद्रीय योजना' के लिए चिह्नित किए गए 15 राज्यों में से पांच राज्य इसे प्रायोगिक आधार पर अपने एक-एक जिले में लागू कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने पोषक तत्वों के साथ मिश्रित चावल का वितरण चिह्नित किए गए अपने-अपने जिलों में शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- 

Happy Independence Day 2021 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर इन स्पेशल मैसेज और कोट्स से दीजिए शुभकामनाएं

Independence Day 2021 Songs: इंडिपेंडेस डे पर सुनिए ये10 गाने, आपके दिलों में भर देंगे देशभक्ति का जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget