एक्सप्लोरर

सुपर साइक्लोन 'अम्फान' के खिलाफ सरकार ने की तैयारी, NDRF की 36 टीमें की गई तैनात

सुपर साइक्लोन 'अम्फान' के खिलाफ सरकार ने की तैयारी कर ली है.इसको लेकर एनडीआरएफ की 36 टीमें तैनात की गई हैं.

नई दिल्ली: उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में सुपर साइक्लोन 'अम्फान' के दौरान मदद पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की 36 टीमें तैनात की गई हैं. यह जानकारी केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की ओर से दी गई. जब तक सुपर साइक्लोन 'अम्फान' दोनों राज्यों से गुजर नहीं जाता तब तक समीक्षा बैठकों का यह दौर जारी रहेगा.

कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अम्फान' से निपटने के लिए राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की. मुख्य सचिव, ओडिशा और गृह सचिव, पश्चिम बंगाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया. गृह मंत्रालय, रक्षा, जहाजरानी, बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, आईएमडी, एनडीएमए और एनडीआरएफ के मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

 भोजन, पीने के पानी और दवाइयों की व्यवस्था बनाएं रखें

राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, कैबिनेट सचिव ने राज्य सरकारों से कहा कि वे चक्रवात के रास्ते में निचले इलाकों से लोगों की समय पर और पूरी तरह से निकासी सुनिश्चित करें. साथ ही पर्याप्त मात्रा में आवश्यक आपूर्ति जैसे कि भोजन, पीने के पानी और दवाइयों आदि को बनाए रखें. उन्होंने यह भी सलाह दी कि सड़क निकासी और अन्य बहाली के काम के लिए टीमों को तैयार रखा जाए.

इस समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट सचिव को अधिकारियों की ओर से बताया गया कि NDRF की 36 टीमें वर्तमान में दोनों राज्यों में तैनात हैं. नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल के जहाजों और वायुयानों के साथ सेना और नौसेना के बचाव और राहत दल को स्टैंडबाय पर रखा गया है. आवश्यक सेवाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग और ऊर्जा मंत्रालय की एजेंसियों के अधिकारी भी राज्यों में तैनात किए गए हैं.

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने NCMC को उनके ओर से उठाए गए प्रारंभिक उपायों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि निचले इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. खाद्यान्न, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सभी कार्रवाई की गई है. पावर और टेलीकॉम सेवाओं के रखरखाव और बहाली के लिए टीमें भी तैनात की गई हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि सुपर साइक्लोन अम्फान का 20 मई की दोपहर या शाम तक पश्चिम बंगाल तट पर असर पड़ने की उम्मीद है. 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 185 किमी प्रति घंटे तक चलने वाली बहुत तेज हवा चलने के आसार हैं, साथ ही राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और 4-5 मीटर की तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के जिलों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.चक्रवात की क्षति संभावित चक्रवात "बुलबुल" की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है, जो 9 नवंबर 2019 को पश्चिम बंगाल तट से टकरा गई थी. चक्रवात ओडिशा के तटीय जिलों जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर में भारी वर्षा, स्क्वैली हवाओं और तूफान को भी लाएगा. केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में अगली समीक्षा बैठक फिर से की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

चीन में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए, बड़े पैमाने पर की जा रही है लोगों की जांच

लॉकडाउन में बढ़ीं सीरियल के सितारों, मजदूरों और तकनीशियनों की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget