एक्सप्लोरर

कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में आतंकी, खुफिया इनपुट के बाद हुई 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिली है. केंद्र सरकार ने इसी के मद्देनजर राज्य में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती का निर्णय लिया है. बता दें कि ये चर्चा चल रही है कि केंद्र सरकार 35ए को हटाने के लिए सरकार ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश के बाद राजनीतिक रूप से खलबली मची हुई है. अब ये खबर आ रही है कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती खुफिया इनपुट के बाद की गई है. दरअसल, खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकवादी कश्मीर में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. इस गुप्त सूचना के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने काउंटर टेररिस्ट ग्रिड की अहम बैठक की.

वहीं, राजनीतिक रूप से कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि 35ए की ये तैयारी है. बता दें कि बीजेपी के कोर एजेंडे में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 35 ए और 370 को खत्म करने का का वादा शामिल रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए 35ए के हटाने से संबंधित चर्चा तेज हो गई है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न जवानों के अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती जम्मू कश्मीर में करने का फैसला किया है. इन जवानों में सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां जम्मू कश्मीर में तैनात की जाएंगी.

जम्मू कश्मीर के दलों ने किया है विरोध

राज्य में सेना के अतिरिक्त जवानों की तैनाती के फैसले के बाद राज्य की पार्टियों ने कड़ा विरोध जताया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने राज्य में अतिरिक्त जवानों की तैनाती का विरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 और 35ए को चुनौती देने वाली याचिकाएं लंबित हैं. इस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोदी सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी में केंद्रीय बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियों को तैनात करने के केंद्र के फैसले की आलोचना की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या राजनीतिक है, जिसे सैन्य तरीकों से हल नहीं किया जा सकता है. पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा ने कहा कि केंद्र को अपनी कश्मीर नीति पर पुनर्विचार और उसे दुरुस्त करना होगा.

कुलदीप बिश्नोई के घर चार दिन चला आयकर विभाग का छापा, कांग्रेस ने कहा- आवाज दबाने की साजिश

एमपी: शिवराज बोले- पार्टी विधायकों के साथ कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया है उसका अंत BJP करेगी

भगोड़े माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी और मेरे घरवालों की संपत्ति जब्त न की जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget