एक्सप्लोरर

वैश्विक हस्तियों के अकाउंट हैक होने के बाद सरकार ने Twitter को भेजा नोटिस, मांगी कई जानकारियां

सरकार ने ट्विटर से हमलावरों के हमले से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं? इसकी जानकारी मांगी है. सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है.

नई दिल्ली: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी (हैकिंग) की हालिया घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया है. एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी. मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर को सेंधमारी की इस घटना से प्रभावित हुए भारतीय उपयोक्ताओं की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा ट्विटर से यह भी बताने को कहा गया है कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं.

हमलावरों के हमले से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं?- सरकार

सूत्र ने बताया कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है और क्या ट्विटर ने प्रभावित उपयोक्ताओं को उनके प्रोफाइल में सेंध व अनधिकृत उपयोग के बारे में बताया है. सरकार ने हमलावरों के हमले से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं इसकी जानकारी मांगी है. साथ ही हमले के तौर-तरीके के बारे में भी ब्योरा मांगा है. इसके अलावा हैकिंग की घटना के प्रभाव को कम करने के लिए ट्विटर द्वारा की गयी सुधारात्मक कार्रवाई का विवरण मांगा है. ट्विटर से इस बारे में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.

भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) कई वैश्विक कारोबारियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यवसायों के खातों को हैक करने के लिये ट्विटर की प्रणाली में सेंध की खबरों के बाद कार्रवाई में जुट गई थी.

कई बड़ी वैश्विक हस्तियों के ट्विटर खाते हुए थे हैक

साइबर हमलावरों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन के साथ-साथ अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसी बड़ी वैश्विक हस्तियों के ट्विटर खाते को बुधवार को हैक कर लिया था.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान संकट पर पहली बार आया वसुंधरा राजे का बयान, कहा- कांग्रेस की कलह का खामियाजा लोग भुगत रहे

ABP News Exclusive: एक बार फिर आईसीजे की चौखट पर पहुंचेगी कुलभूषण जाधव मामले की कानूनी लड़ाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के कौन करेगा प्रोटेस्ट लीड, अभिजीत दीपके बोले - 'अब...'
CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के कौन करेगा प्रोटेस्ट लीड, अभिजीत दीपके बोले - 'अब...'
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget