एक्सप्लोरर

संसद का मानसून सत्र खत्म: राज्यसभा में पेश नहीं हो पाया तीन तलाक बिल

आज संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन मोदी सरकार ने बिल को पेश करने की कोशिश की थी. हालांकि विपक्षी दलों की अलग-अलग राय होने के वजह से सरकार पीछे हट गई.

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज खत्म हो गया है. इस दौरान संसद में एससी-एसटी में संशोधन वाला बिल भी पास किया गया. लेकिन एक बार फिर तीन तलाक बिल संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में अटक गया. आज संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन मोदी सरकार ने बिल को पेश करने की कोशिश की थी. हालांकि विपक्षी दलों की अलग-अलग राय होने के वजह से सरकार पीछे हट गई. बजट सत्र में भी तीन तलाक बिल पास नहीं हो सका था. बता दें कि राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है.

सभापति नायडू ने सदन को बताया कि उनके कमरे में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें यह तय हुआ था कि आज सदन में लंच के बाद गैर कामकाज होगा. शाम पांच बजे के बाद सदन में दो सरकारी विधेयकों को चर्चा के वास्ते लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक संबंधी विधेयक पर आज सदन में चर्चा नहीं होगी. ग़ौरतलब है कि आज  राज्यसभा में बहस और पारित किए जाने वाले सरकारी विधेयकों में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक भी सूचीबद्ध था.

इस विधेयक को लोकसभा की मंजूरी मिल गई. लेकिन कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक में तीन संशोधन करने को मंजूरी दी है. अगर राज्यसभा में इस विधेयक को सरकार के इन तीन संशोधनों के साथ पारित किया जाता है तो उसे फिर से लोकसभा की मंजूरी दिलवाने की जरूरत होगी. तीन तलाक बिल: जानिए- तीन संशोधनों के साथ नया कानून पुराने से कितना कमजोर हो जाएगा इससे पहले आज राज्यसभा में राफेल जेट विमान समझौते को लेकर जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. जैसे ही सदन फिर से कार्यवाही शुरू हुई सभापति एम.वेंकैया नायडू ने प्रश्नकाल शुरू किया. इस दौरान विपक्षी सदस्य फिर से खड़े हो गए और जोरदार तरीके से विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद नायडू ने सदन को अपरान्ह 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. इससे पहले कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपने नोटिस के तहत राफेल समझौते का मुद्दा उठाया.

उपसभापति हरिवंश सिंह ने आनंद शर्मा को सूचित किया कि सभापति ने नोटिस को अस्वीकार कर दिया है, जिससे कांग्रेस सदस्य उत्तेजित हो गए. विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि फ्रांस के साथ हुआ राफेल समझौता सबसे बड़ा घोटाला है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संसद सत्रों को छोटा करके सरकार विपक्ष को प्रभावी तरीके से महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने देने का मौका नहीं दे रही है.

मैं मोदी या राहुल विरोधी नहीं, विचारधारा विरोधी और प्रगति समर्थक हूं: कमल हासन

आजाद ने कहा, "विपक्ष के पास सिर्फ यही एक मंच है जहां सरकार से आमना-सामना करती है और मुद्दों को उठा सकती है. इसलिए, संसद सत्र लंबा होना चाहिए." संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि संसद सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने की जगह है, निराधार आरोप लगाने के लिए नहीं. सरकार आज सदन की कार्यवाही में तीन तलाक विधेयक पेश करना चाहती है और आज की कार्यवाही में यह विधेयक सूचीबद्ध भी है.

मानसून सत्र में 2 जीत के साथ पूरे विपक्ष पर भारी रही मोदी सरकार, जानें खास बातें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget