एक्सप्लोरर

Odisha: भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, कई ट्रेनें हुई प्रभावित

Odisha News: ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं.

Odisha: ओडिशा (Odisha) में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन (Bhubaneswar Railway Station) के पास सोमवार रात एक हादसे में मालगाड़ी (Goods Train) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार के कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. वहीं मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण रेल मार्ग (Rail Route) पर रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है.

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रात करीब 8.35 बजे उस वक्त हुई. जब ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन से भुवनेश्वर और कटक के रास्ते विजयनगरम जा रही थी. बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर स्टेशन यार्ड के पास यह मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

डीआरएम खुर्दा रोड रिंकेश रॉय ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि 'भुवनेश्वर जाने वाली एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए.' उनका कहना है कि रेलवे प्रशासन तेजी से रिकवरी कार्य में जुटा हुआ है और सुबह 8 बजे तक रेलवे यातायात सामान्य हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि पटरी से मालगाड़ी के उतरने के कारण भुवनेश्वर-कोलकाता मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. वहीं हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आई है. उनका कहना है कि कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और सुबह 8 बजे तक सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चलने लगेंगी. 

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन (Bhubaneswar Railway Station) के पास मालगाड़ी (Goods Train) के पांच डिब्बे पटरी से उतरने के कारण राजधानी एक्सप्रेस, हीराखंड एक्सप्रेस, जन शताब्दी, जूनागढ़ रोड एक्सप्रेस, पुरी-दुर्ग, तपस्विनी, पुरी-गांधीधाम और पुरी-हावड़ा प्रभावित हुई हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Covid Cases: दिल्ली में कोरोना के 625 नए केस और सात की मौत, पॉजिटिविटी रेट 9.27 फीसदी

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए बढ़ाई ग्रांट- अब मिलेंगे 60 हजार रुपए, छुट्टियों का भी एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget