एक्सप्लोरर

गोवा में अलर्ट- मिली है आतंकवादियों के समंदर के रास्ते भारत आने की खुफिया सूचना

आतंकवादियों के पहुंचने की आशंका से जुड़ी खुफिया सूचना मिलने के बाद गोवा में समुद्र के तट पर सभी जहाजों और कैसिनो को आज अलर्ट जारी कर दिया गया. राज्य के बंदगाह मंत्री जयेश सलगांवकर ने पीटीआई- भाषा को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी तट पर आतंकवादी हमले की आशंका के बारे में खुफिया सूचना साझा की है

पणजी: ऐसी खुफिया सूचना मिली है कि गोवा में आतंकी घुस सकते हैं. ये भी जानकारी मिली है कि इसके लिए वो मछली पकड़ने के जहाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. खुफिया सूचना साझा किए जाने के बाद समुद्र तट पर सभी जहाजों और कैसिनो को आज अलर्ट जारी कर दिया गया.

राज्य के बंदगाह मंत्री जयेश सलगांवकर ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने पश्चिमी तट पर आतंकवादी हमले की आशंका के बारे में खुफिया सूचना साझा की है. इसके बाद उनके विभाग ने समुद्र के तट पर स्थित सभी कैसिनो, वॉटर स्पोर्ट्स ऑपरेटरों और नावों को अलर्ट कर दिया है.

सलगांवकर ने कहा, ‘‘अलर्ट केवल गोवा के लिए ही नहीं है. यह मुंबई या गुजरात तट भी हो सकता है लेकिन हमने जहाजों और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान द्वारा जब्त की गई मछली पकड़ने की नौका को छोड़ दिया गया है और ऐसी खुफिया सूचना है कि यह वापसी में इसके जरिये आतंकवादी आ सकते हैं.’’

राज्य के पोत विभाग ने तट पर स्थित कैसिनो और क्रूज जहाजों को खुफिया सूचना के मद्देनजर अलर्ट रहने के लिए कहा है. कैप्टन ऑफ पोर्ट्स जेम्स ब्रेगांजा ने गोवा के पर्यटन विभाग और सभी वाटर स्पोर्ट्स संचालकों, कैसिनो और क्रूज जहाजों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘जिला तटरक्षक बल से खुफिया सूचना मिली है कि राष्ट्र विरोधी तत्व कराची में पकड़ी गई एक भारतीय नाव में सवार हुए हैं और वो भारतीय तट पर पहुंच सकते हैं. उनके अहम ठिकानों पर हमला करने की आशंका है.’’

संदेश में कहा गया है, ‘‘सभी जहाज सुरक्षा बढ़ा दें और किसी भी संदिग्ध या अंजान गतिविधि के बारे में अधिकारियों को सूचित करें.’’ जब ब्रेगांजा से संपर्क किया गया तब उन्होंने सभी संबंधित लोगों को चिट्ठी भेजने की पुष्टि की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget