एक्सप्लोरर

Goa Elections 2022: क्या गोवा चुनाव से पहले ममता की TMC से गठबंधन करेंगे AAP संयोजक केजरीवाल?

Goa Elections 2022: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पार्टी की तरफ मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर आने वाले दिनों में घोषणा करेगी.

Goa Elections 2022: गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस चुनाव में इस बार ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कूदने से सियासत गरमा गई है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा टीएमसी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने मैदान में उतरकर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में एक सवाल सबके जहन में है कि क्या अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले ममता की टीएमसी से गठबंधन करेंगे या अकेले ही मैदान में जाएंगे. इस सवाल का जवाब अब खुद अरविंद केजरीवाल ने दिया है.

सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी AAP

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की संभावना से इंकार किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि खंडित जनादेश की सूरत में वह विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद गैर-बीजेपी दलों के साथ गठबंधन पर विचार कर सकते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पार्टी की तरफ मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर आने वाले दिनों में घोषणा करेगी.

चुनाव बाद गैर-बीजेपी दलों से गठबंधन कर सकते हैं केजरीवाल

केजरीवाल ने बीजेपी के दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की भी सराहना की और कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में अगर किसी को 'घुटन' महसूस हो रही है तो वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकता है. पणजी दौरे के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश की सूरत में 'बेहद आवश्यक होने पर' चुनाव बाद गैर-बीजेपी दलों से गठबंधन कर सकती है.

तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए केजरीवाल ने कहा, ' हमें गोवा में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए? हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget