एक्सप्लोरर

अलविदा पर्रिकर: मनोहर पर्रिकर के निधन से देशभर में राष्ट्रीय शोक, आज शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा. गोवा में 7 दिन का शोक घोषित किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री समेत पूरे देश मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुखी है.

मनोहर पर्रिकर का निधन: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार देर शाम निधन हो गया. उनके निधन से पहले गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि उनकी हालत नाजुक है और डॉक्टर अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, आज दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा. गोवा में 7 दिन का शोक घोषित किया गया है. आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है.

बीमारी के बावजूद आखिरी क्षण तक करते रहे देश सेवा चार बार गोवा के सीएम रहे पर्रिकर फरवरी 2018 से ही अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले एक साल से बीमार चल रहे पर्रिकर का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था. मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम क्षण तक देश की सेवा में जुटे रहे मनोहर पर्रिकर ने गोवा के पणजी में आखिरी सांस ली. कैंसर की गंभीर बीमारी भी उन्हें काम से नहीं रोक पायी. उनके पास विकल्प था कि वो इलाज कराते हुए घर पर आराम करते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और वो अंत तक अपने प्रदेश की सेवा करते रहे.

आज शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार -सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पणजी में बीजेपी ऑफिस में रखा जाएगा. -सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर को पणजी की कला अकादमी ले जाया जाएगा -सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पणजी की कला अकादमी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी -शाम 4 बजे एसएजी ग्राउंड तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी -शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा

गोवा में ही बसता था दिल, रास नहीं आई दिल्ली गोवा से पर्रिकर का प्यार इस कदर था कि रक्षामंत्री बनने के बाद भी वो रहते थे रक्षा मंत्रालय में थे लेकिन उनका दिल गोवा में ही रहता था. 2017 में जब गोवा के अंदर सरकार बनाने का पेंच फंसा थो वो रक्षामंत्री का पद छोड़ वापिस गोवा पहुंच गए. ये उनका करिश्माई नेतृत्व ही था कि कांग्रेस सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भी सत्ता से दूर हो गई. छोटे-छोटे दलों ने पर्रिकर के नेतृत्व को तुरंत स्वीकार किया और राज्य में बीजेपी की सरकार बनी.

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति ने लिखा, ''गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया. सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और समर्पण के प्रतीक रहे श्री पर्रिकर ने गोवा की और भारत की जो सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी.''

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने पुराने साथी के दुनिया छोड़कर जाने पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''मनोहर पर्रिकर बेमिसाल नेता थे. एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे, सभी उनका सम्मान करते थे. देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. उनके निधन से बहुत दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.’’

वह पूरे साहस से लड़े, सभी उनका सम्मान करते थे: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की सूचना से मैं बहुत दुखी हूं. वह एक साल तक पूरे साहस से अपनी बीमारी से लड़ते रहे. दलगत राजनीति से इतर सभी उनका मान-सम्मान करते थे और वह गोवा के चहेते थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजन के साथ हैं.’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह सिर्फ एक बार पर्रिकर से मिली थीं, जब दो साल पहले वह अस्पताल में उनकी मां सोनिया गांधी से मिलने आए थे. ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’’ इनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, प्रकाश जावडेकर, राम विलास पासवान, हर्षवर्द्धन, मेनका गांधी समेत कई लोगों ने पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया.

पर्रिकर के निधन से सदमे में बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन ने भी किया याद इसके साथ ही बॉलीवुड जगत ने भी पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है. उनके निधन पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, ''मनोहर पर्रिकर सीएम गोवा का निधन हो गया, वह एक जेंटलमैन थे, आचरण में सरल और सबसे सम्मानित थे, उनके साथ मैंने कुछ क्षण बिताए हैं. बहुत ही गरिमापूर्ण, उन्होंने अपनी बीमारी का बहादुरी से मुकाबला किया, प्रार्थना और संवेदना.'' पर्रिकर के निधन पर शोक जताने वालों में रणदीप हुड्डा, अनुपम खेर, दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं.

देश पहले IITan विधायक, सादगी थी खास पहचान मनोहर पर्रिकर देश के पहले आईआईटी के छात्र थे जो मुख्यमंत्री बने और चार बार उन्होंने गोवा की कमान संभाली. गोवा जैसे छोटे से राज्य का नेतृत्व करते हुए भी उनका व्यक्तित्व इतना महान था कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.

मध्यमवर्गिय परिवार में 13 दिसंबर, 1955 में जन्मे पर्रिकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में करियर शुरू किया. यहां तक कि आईआईटी बंबई से स्नातक करने के बाद भी वह संघ से जुड़े रहे. सक्रिय राजनीति में पर्रिकर का पदार्पण 1994 में पणजी सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतने के साथ हुआ. वह 2014 से 2017 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget