एक्सप्लोरर

Go First Flight: माले जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट में आई खराबी, कोयंबटूर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Go First Flight Emergency Landing: पायलट द्वारा धुएं की चेतावनी के बाद गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट की कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.

Go First Flight Emergency Landing: माले जा रहे गो फर्स्ट (Go First) फ्लाइट को धुएं संबंधी चेतावनी (स्मोक वार्निंग) के कारण शुक्रवार को कोयंबटूर (Coimbatore) हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा. आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बेंगलुरु (Bengaluru ) से माले (Male) जा रहे इस विमान में 92 यात्री सवार थे. विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और एप्रन (पार्किंग) में खड़ा है. सूत्रों ने बताया कि पायलट के अनुसार विमान का संचालन सामान्य है. 

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु से 92 यात्रियों को लेकर माले (मालदीव) जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट की आज दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग हुई. इंजन के अत्यधिक गर्म होने की चेतावनी की घंटी बजने के बाद टेकऑफ के एक घंटे बाद विमान को उतारना पड़ा. सभी यात्री सुरक्षित हैं. 

बढ़ रहे विमानों में खराबी के मामले 

गौरतलब है कि देश में विमानों में खराबी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले हफ्ते गो फर्स्ट का एक विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक पक्षी से टकराने के बाद अहमदाबाद लौट आया था. बीती 20 जून को, स्पाइसजेट एयरलाइंस के एक दिल्ली जाने वाले विमान में पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लग गई और विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई. उसी दिन दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक और फ्लाइट टेकऑफ के बाद एक संदिग्ध पक्षी के टकराने के कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे पर वापस लौट आई. 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने की थी बैठक

इसके अलावा हाल ही में दिल्ली और गुवाहाटी के बीच गो फर्स्ट (Go First) फ्लाइट की विंडशील्ड खराब मौसम के कारण बीच हवा में टूट गई थी. पिछले महीने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने बीते कुछ दिनों के दौरान कई तकनीकी खराबी की घटनाओं की रिपोर्ट के बाद एयरलाइंस कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी. सिंधिया ने प्रत्येक एयरलाइन से कहा था कि वे सभी आवश्यक कदम उठाएं जो सुरक्षा निरीक्षण को तेज करने के लिए आवश्यक हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Plane Landing Video: प्लेन लैंडिंग की ये वीडियो आपके उड़ा देगी होश, पलक झपकते ही सर के ऊपर से गुजर गया विमान

Domestic Flights: एयर इंडिया 20 अगस्त से शुरू कर रहा है 24 नई घरेलू फ्लाइट्स! जानें कौन से हैं रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget