एक्सप्लोरर

Go First Flight: ‘फ्लाइट का कैप्टन उपलब्ध नहीं’, आईएएस अधिकारी ने Go First की ऐसे खिंचाई की

Go First Flight Row: गो फर्स्ट फ्लाइट से यात्रा कर रहीं आईएएस सोनल गोयल को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब वो मुंबई से दिल्ली आ रही थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है.

Mumbai Delhi Go First Flight: मुंबई से दिल्ली आ रही गो फर्स्ट फ्लाइट एक बार फिर से चर्चा में है. पायलट की लापरवाही की वजह से यात्रियों को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा. इस बात की जानकारी उस वक्त सामने आई जब आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने शुक्रवार (07 अप्रैल) को लगातार कई ट्वीट्स किए और पायलट के साथ साथ गो फर्स्ट फ्लाइट की खिंचाई की.

उन्होंने यात्रियों की फोटो ट्वीट कर लिखा है, ''@GoFirstairways द्वारा उड़ान संचालन की अप्रत्याशित और दयनीय हैंडलिंग...फ्लाइट G8 345 मुंबई से दिल्ली के लिए 22:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी. 1 घंटे से अधिक की देरी और यात्री विमान के अंदर फंसे हुए हैं...एयरलाइन स्टाफ का कहना है कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है.'' इस ट्वीट में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें यात्रियों को इंतजार करते देखा जा सकता है.

सोनल गोयल का दूसरा ट्वीट

गोयल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''यदि कप्तान उपलब्ध नहीं है...सभी यात्रियों को फ्लाइट में क्यों चढ़ाया गया...बोर्ड पर छोटे बच्चों, महिलाओं और वृद्ध यात्रियों के साथ...वे फ्लाइट में पानी के अलावा कुछ भी नहीं परोस रहे हैं...पहले उड़ान में देरी के बारे में किसी भी माध्यम से कोई सूचना नहीं थी.'' दरअसल यात्रियों को जानकारी दी गई कि फ्लाइट का कैप्टन दूसरी फ्लाइट के लिए रवाना हो गया.

गो फर्स्ट फ्लाइट ने क्या दिया जवाब

इस पर Go First एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा है, ''सोनल, आपको हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं. हम समय पर एयरलाइन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं; हालांकि, अप्रत्याशित घटनाएं कभी-कभी हमें चुनौती देती हैं. क्षमा करें, यह आपकी उड़ान के साथ हुआ. भविष्य में हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.''

ये भी पढ़ें: Go First: केवल आधे यात्रियों को लेकर उड़ गई GO First की फ्लाइट, पैसेंजर्स ने निकाली एयरलाइंस पर भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget