एक्सप्लोरर

राज्यसभा में उठा जलवायु परिवर्तन का मुद्दा, सांसद बोले- सभी को मिल कर उठाने होंगे कदम

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर राज्यसभा में गुरुवार को चर्चा हुई. इस चर्चा में अलग-अलग दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया. चार्चा में सभी ने माना कि कदम उठाने की जिम्मेदारी किसी एक राजनैतिक दल, सांसद या मंत्रालय की नहीं बल्कि देश के हर एक नागरिक की है.

नई दिल्ली: जलवायु परिवर्तन शताब्दी के सबसे बड़े खतरे के रूप में सामने आ रहा है. हालत यह है कि साल दर साल ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है और इसके चलते हैं पृथ्वी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.हालत यह है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से कुछ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रभावित है और अगर इसका समय रहते समाधान नहीं निकला तो भविष्य में दिक्कतें कई गुना बढ़ सकती हैं. यह समस्या कितनी बड़ी है इसका अंदाज़ा विश्व मौसम विज्ञान संगठन की एक रिपोर्ट से लग सकता है जिसके मुताबिक साल 2016 में विश्व का औसत तापमान करीबन एक डिग्री से ज्यादा बढ़ गया था.

ग्लोबल वार्मिंग की इसी समस्या को देखते हुए राज्यसभा में भी गुरुवार को चर्चा की गई. चर्चा का विषय यही था कि कैसे हमारे देश में ग्लोबल वार्निंग के खतरे से निपटने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं. इस चर्चा में अलग-अलग दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया. समाजवादी पार्टी सांसद रेवती रमन सिंह ने मानसून में हो रही देरी को की वजह भी ग्लोबल वार्मिंग को ही बताया. रेवती रमन सिंह ने कहा कि "जलवायु परिवर्तन की वजह से अब मॉनसून भी 10 से 15 दिनों तक देरी से पहुंच रहा है. नेशनल हाईवे का जो चौड़ीकरण किया गया उसकी वजह से लाखों पेड़ काटे गए इसके साथ ही अलग-अलग सरकारी परियोजनाओं के चलते हजारों लाखों पेड़ काटे गए हैं. मानसून कब आएगा यह मौसम विभाग भी नहीं बता रहा और इसके चलते के साथ जो खेती पर निर्भर है वह परेशान है."

वहीं एआईएडीएमके सांसद विजिला सत्यानंत ने प्लास्टिक के बड़े इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि "हर रोज 150 मेट्रिक टन प्लास्टिक जमा होता है जरूरत यह है कि इसको एक जगह जमा कर इसको रीसायकल किया जाए वरना यह पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है." चर्चा में हिस्सा लेते हुए सीपीआई सांसद डी राजा ने वेस्ट मैनेजमेंट करने पर ज़ोर दिया. डी राजा की बात को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेसी सांसद जयराम रमेश ने कहा कि "आज व्यवसायीकरण के चलते पर्यावरण की अनदेखी हो रही है. पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ कठिन फैसले लेने होंगे." आखिर में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम लोग अपने जीवनचर्या में बदलाव लाए. जब तक वह बदलाव नहीं होगा तब तक कोई भी कदम बहुत ज्यादा कारगर नहीं साबित होगा."

कुल मिलाकर राज्यसभा में करीब सवा घंटे तक चली इस चर्चा के दौरान सभी सांसदों ने एक मत से ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और एक स्वर में इस बात पर जोर दिया की जलवायु में हो रहे परिवर्तन को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने होंगे. चार्चा में सभी ने माना कि कदम उठाने की जिम्मेदारी किसी एक राजनैतिक दल, सांसद या मंत्रालय की नहीं बल्कि देश के हर एक नागरिक की है जिससे कि भविष्य में इसके चलते ऐसे हालात में बन जाए कि हमारे आगे के आने वाली पीढ़ी उसका खामियाजा उठाना पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget