एक्सप्लोरर

CAA: विपक्षी पार्टियों के विरोध पर गिरिराज सिंह बोले- जो काम जिन्ना ने आजादी से पहले किया, वही ये लोग कर रहे हैं

विपक्षी पार्टियों के एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून पर लगातार जारी विरोध पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

पटना: देश में विपक्षी पार्टियां लगातार नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं. अब इस मामले पर एक बार फिर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम आज़ादी से पहले जिन्ना ने किया था अब वो विपक्ष कर रहा है. इस दौरान उन्होंने देश के मुसलमानों को भरोसा दिया कि उन्हें डरने की ज़रूरत नहीं है.

गिरिराज सिंह ने कहा, "एनआरसी और सीएए को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है. मोदी के आगे किसी के पास कोई जनाधार नहीं है. विश्वसनीयता नहीं है. देश के अंदर एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है. सीएए और एनपीआर के नाम पर गरीब मुसलमानों को डराया जा रहा है जबकि यह कानून नागरिकता देने का है, लेने का नहीं है और एनपीआर जनगणना का दूसरा रूप है जिसमे गरीबो के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी.''

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''आधार, बैंक अकाउंट और गैस कनेक्शन लेने में डर नहीं है तो इसमें क्यों है. उन्होंने कहा कि देश में 125 करोड़ आधार बना. उन्होंने कहा कि आधार से ज्यादा एनपीआर में पूछा नहीं जाएगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि लोग 125 करोड़ आधार, 50 करोड़ बैंक एकाउंट और 25 करोड़ गैस कनेक्शन से नहीं डरे तो फिर इसमें डरने की जरूरत क्या है.

विपक्ष पर किया करारा प्रहार

गिरिराज सिंह नेक कहा, ''विपक्ष कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा, सर्जिकल स्ट्राइक हुआ तो पाकिस्तान की भाषा बोलने लगा.'' उन्होंने कहा, ''1947 के पहले जो काम जिन्ना ने किया वही काम विपक्ष के नेता कर रहे हैं.'' बीजेपी नेता ने कहा, ''विपक्षी नेता लोगों को डरा रहे हैं, लोगों में भय पैदा कर रहे है. लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं है. देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है.''

गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए लोगों को नागरिकता देने के लिए है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि एनआरसी है ही नहीं और जो है ही नहीं उसका विरोध क्यों? उन्होंने कहा, ''जो काम अंग्रेज और मुगल नहीं कर पाए, वह विपक्ष कर रहा है.''

यह भी पढ़ें-

जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, तनाव को लेकर भारत की चिंता जाहिर की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget