एक्सप्लोरर

गुलाम नबी आजाद ने बनाई डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी, बोले- हमारी किसी से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं

कांग्रेस छोड़ अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान गुलाम नबी आजाद ने कर दिया है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी रखा है. इस बात की घोषणा उन्होंने आज की है.

Ghulam Nabi Azad Party Name: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने आज अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (Democratic Azad Party) रखा है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का ऐलान पहले करना चाहता था लेकिन नवरात्रि (Navratri) के शुभ अवसर पर मैं यह पार्टी की शुरुआत कर रहा हूं.

उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी है. पार्टी की अपनी सोच होगी किसी से प्रभावित नहीं होगी. आजाद का मतलब होता है स्वतंत्र. नीचे से चुनाव होंगे और एक हाथ में ताकत नहीं रहेगी और जो हमारा संविधान होगा उसमें प्रावधान होगा पूर्ण लोकतंत्र के आधार पर. बड़ी बेताबी से जम्मू कश्मीर के लोग और मीडिया के लोग हमारी पार्टी का नाम जानने में इच्छुक थे. जम्मू कश्मीर के पार्टी का नाम रखना मुश्किल होता है.

जम्मू-कश्मीर में डायवर्सिटी

यहां डायवर्सिटी है. 2 संभाग हैं और उसमें छोटे-छोटे इलाके हैं जिनमें अलग-अलग रिवाइज थे और नाम ऐसा होना चाहिए जो सबकी समझ में आए. जम्मू के लोगों को कश्मीर के लोगों को जो गांव में रहने वाले हैं उनको भी नाम समझ जाना चाहिए. देश भर से मेरे साथ ही उन्हें करीब डेढ़ हजार नाम भेजे हैं जिनमें कुछ उर्दू में कुछ हिंदी में लेकिन मैं चाहता था, जैसा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था जो उर्दू और हिंदी को समन्वय हो जिसे हिंदुस्तानी कहते हैं.

पार्टी की विचारधारा गांधी की विचारधारा है

हमने यह पार्टी अपने साथियों के साथ विचार करके बनाई है और इस पार्टी के बारे में किसी अन्य पार्टी को कानों कान खबर नहीं है. हमारी सोच को कोई पार्टी प्रभावित नहीं कर सकती. हमारी पार्टी की विचारधारा गांधी की विचारधारा है. हमारी नीतियां जाति और धर्म से प्रेरित नहीं होगी. राजनीति में हमारे सामने सभी धर्मों का सम्मान और इज्जत है. हम सभी पार्टियों की इज्जत करते हैं.  हमारी किसी से राजनीतिक दुश्मनी नहीं है. हमने अपनी बात करनी है और किसी भी नेता के खिलाफ नहीं बोलना.

जिनके पास कुछ नहीं होता वो गालियां देते हैं

हमें लोगों को देने के लिए बहुत कुछ है और जिनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं होता वह गालियां देते हैं. मैं जम्मू के लोगों से भी अपील करता हूं कि जो बीच में दीवार बन गई है उन्हें तोड़ने की कोशिश करें. धारा 370 खत्म होने के बाद जब मैं जम्मू कश्मीर आया तो यहां ट्रांसपोर्ट खत्म हो गया था दुकानें खत्म हो गई थी 70% इंडस्ट्री बंद हो गई. जब मैंने पता किया कि ऐसा क्यों हुआ तो पता लगा कि उनमें अधिकतर सामान श्रीनगर जाता था. हमारे लोगों को जो सांबा कठुआ और जम्मू में जो नखरे मिलती है अगर वह बंद हो जाए तो कश्मीर में इसका असर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: मोतीलाल नेहरू और सुभाष से लेकर गुलाम नबी आजाद तक, कांग्रेस में विद्रोह और टूटने का भी है एक इतिहास

ये भी पढ़ें: Ghulam Nabi Azad: तीन दिवसीय श्रीनगर दौरे पर पहुंचे गुलाम नबी आजाद, नई पार्टी बनाने को लेकर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget