एक्सप्लोरर

'चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को...', 3 राज्यों में हार के बाद गुलाम नबी आजाद ने दिया पार्टी को जीत का फॉर्मूला

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद बीजेपी अब जोर-शोर से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

Assembly Election Results: बीजेपी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हिंदी हार्टलैंड के लोगों के बीच उसकी पकड़ कितनी मजबूत है. रविवार (3 दिसंबर) को आए चुनावी नतीजों में बीजेपी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंपर सीटें मिली हैं. इन चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, अब डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने बताया है कि आखिर चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को क्या करने की जरूरत है. 

दरअसल, हिंदी हार्टलैंड में जिस तरह की बीजेपी ने जीत हासिल की है. उसे देखकर ऐसा लगने लगा है कि छह महीने बाद जब 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे, तो बीजेपी के लिए उसे जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला है. भले ही दक्षिण में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. मगर उत्तर भारत में उसकी पकड़ बेहद ही मजबूत है. वहीं, अब कांग्रेस भले ही दक्षिण के दो राज्यों में सरकार में है, मगर बिना उत्तर भारत में जीत के वह 2024 में कोई बड़ा बड़ा कमाल नहीं कर सकती है.

कांग्रेस को क्या मंत्र दिया?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के तीन राज्यों में जीत को लेकर जब गुलाम नबी आजाद से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब भी दिया और बताया कि किस तरह कांग्रेस आगे के चुनाव में जीत सकती है. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'कांग्रेस को कई सारी चीजें बदलने की जरूरत है. जब तक पार्टी ऐसा नहीं करती है, वह बीजेपी को हरा नहीं पाएगी.'

आजाद ने कहा, 'जब मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी, तभी मैंने इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी.' विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर आजाद ने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो बहुत ही अच्छी बात है. लेकिन अभी मैं ये नहीं कह सकता हूं कि ये कितने दिनों तक चलने वाला है. 

पिछले साल अगस्त में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया था. उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पन्नों की चिट्ठी लिखते हुए अपने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. वह कांग्रेस के अंदरूनी गुटों से नाराज चल रहे थे. पार्टी छोड़ने के अगले ही महीने उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की स्थापना की थी. 

यह भी पढ़ें: 'अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश रहें वो लोग...', हिंदी हार्टलैंड में जीत के बाद विपक्ष पर पीएम मोदी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
लाल किला आतंकी हमला केस में NIA का कार्रवाई आगे बढ़ी, सप्लीमेंट्री चार्जशीट में तीन और आरोपियों को जोड़ा
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की मशाल रैली, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में चोरी, बांग्लादेश-नेपाल में बिक्री... इंटरनेशनल मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
दिल्ली में चोरी, बांग्लादेश-नेपाल में बिक्री... इंटरनेशनल मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
मिड-डे मील से हटाया अंडा तो BJP पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'बंगाल में राजमा कोई नहीं जानता'
मिड-डे मील से हटाया अंडा तो BJP पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'बंगाल में राजमा कोई नहीं जानता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget