एक्सप्लोरर

150 साल बाद  आज पड़ेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, शाम 6 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा ‘रेड मून’

आज होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा. ग्रहण की काली छाया शाम 5.18 बजे चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा.

नई दिल्ली: आज डेढ़ सौ साल बाद आसमान में एक अनोखी घटना घटने जा रही है. डेढ़ सौ साल बाद आज पृथ्वी चंद्रमा के सबसे नजदीक होगी और वो सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी. जिस समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ेगी वो होगा चंद्रग्रहण. आज शाम 76 मिनट तक आसमान में सुपर ब्लड मून दिखेगा. यानी चांद एकदम लाल रंग का चमकता हुआ दिखाई देगी. भारत में शाम छह बजकर 21 मिनट से सात बजकर 37 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देखा जा सकेगा. किसे कहते हैं चंद्र ग्रहण? चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है. इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चंद्रमा तक पहुंचने में अवरोध लगा देती है तो पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है. चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी पृथ्वी की छाया आज होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जा सकेगा. ग्रहण की काली छाया शाम 5.18 बजे चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा. पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकची जाएगी और इसके बाद शाम 6.21 से चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी. यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण. शाम 7 बजकर 7.37 मिनट तक चलेगा ग्रहण ये पूर्ण चंद्र ग्रहण शाम 7 बजकर 7.37 मिनट तक चलेगा. 7.37 से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और 8 बजकर 41 मिनट पर पूरे चंद्रमा पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा और चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण असम, मिजोरम, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, पूर्वी पश्चिम बंगाल में चद्रोदय के बाद शुरु होगा. देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण चंद्रोदय से पहले शुरु हो जाएगा. अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, उत्तर-पूर्वी यूरोप, रूस, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी चंद्र ग्रहण नजर आएगा. चंद्रग्रहण पूरी दुनिया में एक ही वक्त पर होगा. यानी शाम 5.18 से शुरू होकर रात 8.41 बजे खत्म होगा. चंद्रमा के उदय होने के वक्त के मुताबिक लोग चंद्र ग्रहण की अलग अलग कलाएं देख पाएंगे. मुंबई में चंद्रमा का उदय ही ग्रहण में होगा जहां चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले चंद्रमा का उदय होगा वहां ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पूरा दिखाई देगा जैसे गुवाहाटी में चंद्रमा शाम 4 बजकर 56 मिनट पर उदय होगा. तो वहां पूरा ग्रहण दिखाई देगा. दिल्ली में चंद्रमा का उदय शाम 5 बजकर 53 मिनट पर होगा तो वहां चंद्रमा का उदय आंशिक ग्रहण में ही होगा. इसी तरह मुंबई में चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 27 मिनट पर होगा. इससे पहले 6.21 मिनट से पूर्ण ग्रहण शुरू हो चुका होगा. इसलिए मुंबई में चंद्रमा का उदय ही ग्रहण में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget