एक्सप्लोरर

India-Germany Relations: भारतीयों को नौकरी के लिए बुला रहा जर्मनी, चांसलर ने पीएम मोदी के सामने किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन में कहा कि हमने आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया है.भारत और जर्मनी के रणनीतिक संबंध महत्वपूर्ण हैं.

India-Germany Relations: जर्मनी ने कुशल भारतीय कार्यबल (Skilled Indian Workforce) के लिए वीजा की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 90 हजार करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान इस बात की घोषणा की. 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जर्मन कंपनियों को देश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई स्थान नहीं है और देश की विकास गाथा में शामिल होने का यह सही समय है.जर्मन बिजनेस 2024 के 18वें एशिया-प्रशांत सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि विदेशी निवेशकों के लिए भारत की मेक इन इंडिया' पहल में शामिल होने और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' में शामिल होने का यह 'सही' समय है.

उन्होंने यह भी कहा कि जर्मनी ने भारत की कुशल जनशक्ति में जो विश्वास व्यक्त किया है, वह अद्भुत है क्योंकि यूरोपीय राष्ट्र ने कुशल भारतीय कार्यबल के लिए वीजा को 20,000 से बढ़ाकर 90,000 करने का निर्णय लिया है.

"आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत का रोडमैप तैयार"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया है. मुझे खुशी है कि इस महत्वपूर्ण समय में जर्मन कैबिनेट ने 'भारत पर ध्यान' दस्तावेज़ जारी किया है. जर्मनी ने कुशल भारतीय कार्यबल के लिए वीज़ा संख्या को 20,000 से बढ़ाकर 90,000 करने का निर्णय लिया है. यह जर्मनी के विकास को नई गति देगा.

भारत की विकास गाथा में शामिल होने सही समय

पीएम मोदी ने कहा, "भारत की विकास गाथा में शामिल होने का यह सही समय है.भारत वैश्विक व्यापार और विनिर्माण केंद्र बन रहा है." उन्होंने कहा कि आज भारत लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डेटा के मजबूत स्तंभों पर खड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि भारत सड़कों और बंदरगाहों में रिकॉर्ड निवेश कर रहा है और इंडो-पसिफ़िक रीजन दुनिया के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

ये भी  पढ़ें: Olaf Scholz India Visit: 'युद्ध से समस्याओं का हल नहीं होता', जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget