एक्सप्लोरर

देश को जल्द ही मिलेगा नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पीएम मोदी ने 15 अगस्त को दिए भाषण में की थी घोषणा

चीन और अमेरिका जैसे देशों में सीडीएस ही सरकार का मिलिट्री एडवाइजर होने के साथ साथ देश का ऑपरेशनल-कमांडर भी होता है, जो सभी ऑपरेशन्स, मिशन और युद्ध की जिम्मेदारी संभालता है.

नई दिल्ली: देश को जल्द ही नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) मिलने जा रहा है. आज देश की चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) का चैयरमैन बनने के बाद थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने साफ कर दिया कि देश के नए सीडीएस की नियुक्ति उनकी पहली प्राथमिकता होगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 15 अगस्त को लालकिले से दिए अपने भाषण में सीडीएस बनाने की घोषणा की थी.

थलसेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने आज वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ से चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के चैयरमैन की कमान संभाली. दरअसल, तीनों सेनाओं से जुड़े सामूहिक मुद्दों को लेकर सीओएससी का पद बनाया गया है. जिसमें तीनों सेनाओं यानि थलसेना वायुसेना और नौसेना के प्रमुख शामिल होते हैं. उन तीनों में जो सबसे सीनियर होता है वो सीओएसी का चैयरमैन बनता है. क्योंकि एयर चीफ मार्शल धनोआ इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं इसलिए सबसे सीनियर चीफ होने के नाते अब ये पद जनरल बिपिन रावत को चला गया है. जनरल रावत लेकिन थलसेना प्रमुख के पद पर बने रहेंगे.

अगले सीओएससी के रूप में, जनरल रावत ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति को संचालित करने और तीनों सेनाओं के एकीकरण को बढ़ाने‌ और आधुनिक युद्ध लड़ने की क्षमताओं के सिंक्रनाइज़ेशन को प्रोत्साहित करने के लिए ध्यान केंद्रित किया जायेगा ताकि सशस्त्र बल भविष्य के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें.

देश को जल्द ही मिलेगा नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पीएम मोदी ने 15 अगस्त को दिए भाषण में की थी घोषणा

सीडीएस का पद सीओएससी का अगल कदम है जिसमें सीडीएस सरकार के मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम करेगा. अभी तक ये साफ नहीं है कि वो फॉर स्टार जनरल होगा या फिर फाइव स्टार जनरल. आपको बता दें कि तीनों सेनाओं के प्रमुख फॉर स्टार जनरल होते हैं. लेकिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पास सेनाओं से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां होती हैं.

चीन और अमेरिका जैसे देशों में सीडीएस ही सरकार का मिलिट्री एडवाइजर होने के साथ साथ देश का ऑपरेशनल-कमांडर भी होता है, जो सभी ऑपरेशन्स, मिशन और युद्ध की जिम्मेदारी संभालता है. खासतौर से जहां तीनों सेनाओं का मिलाजुला ऑपरेशन हो. सेनाओं के प्रमुख अपनी अपनी सेनाओं के प्रशासनिक, भर्ती, सैलेरी इत्यादि जैसे काम देखते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के लालकिले के भाषण के बाद सरकार ने नए सीडीएस के पद के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है जिसे नबम्बर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी है. जनरल रावत भी उस कमेटी के सदस्य हैं. रिपोर्ट मिलने के बाद माना जा रहा है कि सरकार नए सीडीएस के नाम की घोषणा कर देगी. सीडीएस बनाए जाने के बाद सीओएससी का पद खत्म कर दिया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget