एक्सप्लोरर

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़: अबतक 12 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में अभी तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में बुधवार को 18 से 25 साल की उम्र के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला 22 साल का है जबकि दूसरे का उम्र 19 साल है.

छह फरवरी को गार्गी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक कॉलेज परिसर में आ गए थे और छात्राओं के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी. छात्राओं का दावा है कि जब घटना हुई तब सुरक्षा अधिकारी मूकदर्शक बने हुए थे.

इससे पहले पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के सामने आने के बाद 11 अलग-अलग पुलिस की टीमें बनाई गई थी. जिन्होंने कॉलेज कैंपस के ग्राउंड फ्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. करीब 23 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हुई.

आरोपी अलग-अलग कॉलेज के छात्र

आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हैं. उन्होंने कॉलेज के बाहर गेट पर जमा होकर एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों की ओर से लगाए गए बैरिकेड फांदकर उनसे उलझ गए और फिर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया था.

पुलिस को शक है कि जिन दो लोगों की पहचान गई है, वे दिल्ली-एनसीआर इलाके के कॉलेजों के छात्र हो सकते हैं. छेड़छाड़ की घटना तब सामने आई जब कुछ छात्राओं ने इंस्टाग्राम पर आप बीती सुनाई. घटना के बाद कॉलेज में छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया था.

गार्गी कॉलेज मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और DCW ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget