एक्सप्लोरर

नवजात बच्चों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

इस गैंग में चार महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इस गैंग के पास से दो नवजात बच्चों को भी बरामद किया है. इसमें एक की उम्र तीन महीने और दूसरे की उम्र महज डेढ़ महीने है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में 4 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो नवजात बच्चों को भी बरामद किया है. इसमें एक 3 महीने का और दूसरा बच्चा महज डेढ़ महीने का है.

दरअसल, अक्टूबर के महीने में दिल्ली के मोती बाग इलाके के एक गुरुद्वारे के बाहर भीख मांग रही एक महिला का 3 महीने का बच्चा अगवा हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने जांच शुरू की. बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि एक महिला उसके पास आई और उससे बातचीत करने लगी. कुछ देर बाद उस महिला ने बच्चे की मां को गुरुद्वारे के अंदर जाकर कुछ खाने के लिए कहा. बच्चे की मां जब वापस बाहर आई तब वह महिला नवजात बच्चे के साथ गायब हो चुकी थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान उन्हें एक गैंग के बारे में सूचना मिली जो गुरुद्वारे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सक्रिय रहकर बच्चों को उठाते थे. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गोपाल नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया. गोपाल से पूछताछ के बाद इस गिरोह से पर्दा उठता चला गया.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक गोपाल पहले प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था लेकिन ज्यादा पैसों के लालच में आकर उसने एक गैंग के साथ बच्चों की तस्करी शुरू कर दी. आरोपी गोपाल की निशानदेही पर पुलिस गीता रंधावा नाम की एक महिला तक पहुंची जिसके पास से पुलिस ने गुरुद्वारे के बाहर से उठाए गए बच्चे को बरामद कर लिया. गीता से पूछताछ के बाद पुलिस गैंग के बाकी सदस्य पिंकी और अन्य आरोपियों तक पहुंच गई. गैंग की एक और सदस्य ज्योति के पास से क्राइम ब्रांच ने एक डेढ़ महीने का बच्चा भी बरामद किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गोपाल और उसके कुछ अन्य साथी आईवीएफ सेन्टर के चक्कर लगाते थे जिससे कि उन जोड़ों की तलाश की जा सके जिन्हें बच्चे नहीं हो रहे थे. इस गिरोह की सदस्य गीता और पिंकी बच्चे चुराने का काम करती थी. पुलिस ने इस गैंग के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 4 महिलाएं शामिल है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने पहले भी कुछ और बच्चों के बेचने की बात कबूल की है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

COVID-19 MHA Guidelines: कोरोना पर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स, कंटेनमेंट जोन में बढ़ेगी सख्ती, जानें नए नियम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget