एक्सप्लोरर

ABP Exclusive: हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- '10 सालों में बदल गई भारत की छवि, सम्मान से देखती है दुनिया'

Exclusive: G20 समिट से पहले एबीपी को दिए गए इंटरव्यू में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा भारत दुनिया के सभी देशों के बीच पुल का काम कर रहा है. वह पूर्व-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण को जोड़ रहा है.

Harsh Shringla Exclusive Interview: भारत में जी20 समिट का पहली बार आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जी20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. भारत में यह समिट 8 से 10 सितंबर तक चलेगी. जी20 की इस समिट के को-ऑर्डिनेटर भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू में उन्होंने सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा, 'भारत को देखने के नजरिए में परिवर्तन आया है, आज के 10 साल पहले जिस नजर से भारत को देखा जाता था और आज जिस नजर से देखा जाता है उसमें बहुत अंतर है.'

सिंगला ने कहा, भारत को जी20 की अध्यक्षता ऐसे समय में मिली है जब दुनिया बहुत ही कठिन समय से गुजर रही है. युद्ध के कारण दुनिया में बढ़ी महंगाई हो, चाहे ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि हुई हो, या फिर जलवायु परिवर्तन का मुद्दा ही क्यों न हो, दुनिया में चीजें तेजी के साथ बदल रही हैं. इसलिए भारत में होने वाली यह समिट अपना एक अहम स्थान रखती है.

जी20 से भारत दुनिया को क्या संदेश देगा-सिंगला ने बताया
साल 2020 से लेकर 2022 तक भारत के विदेश सचिव रहे हर्षवर्धन श्रृंगला ने एबीपी को बताया, 'जी20 के सम्मेलन से भारत दुनिया को बताना चाहता है कि वह दुनिया के बाकी देशों के साथ मानव-मात्र के कल्याण के लिए कदम से कदम मिला कर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वह दुनिया की भलाई के लिए काम करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगा.'  

दुनिया के लिए पुल का काम करेगा भारत
अमेरिका और बांग्लादेश में भारत के राजदूत रह चुके हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, मल्टीपोलर वर्ल्ड में भारत दुनिया के लिए पुल का काम करने में सक्षम देश है. जब दुनिया भू-राजनीतिक समेत कई आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है ऐसे में वह पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक के देशों को एक मंच पर लाने में सक्षम है. जहां पर वैश्विक समस्याओं के समाधान के कदम उठाए जा सकते हैं. 

क्या है जी20 का एजेंडा
हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, भारत में आयोजित किए जा रहे जी20 समिट का एजेंडा वसुधैव कुटुंबकम यानी 'एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य' है. उन्होंने कहा, इस साल की बैठक में हिस्सा लेने वाले देश जी20 देशों के बीच आपसी संघर्ष को कम करने, विकास को प्रोत्साहित करने, सदस्य देशों पर श्रण के बोझ को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे.

ये भी पढ़ें: Sanatana Remarks Row: उदयनिधि के बाद अब DMK के ए राजा ने HIV से की सनातन की तुलना, कहा- सामाजिक बीमारी है ये धर्म

नयनिमा बसु एबीपी डिजिटल में विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा के एडिटर हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget