एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023 in Delhi: बाइडेन, मैक्रों, शेख हसीना... जी20 में दिखेंगे कई बड़े नेता, जानें किन देशों के प्रतिनिधि आएंगे और कौन नहीं?

G20 Summit India: भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन में शामिल लेने की सहमति अब तक कई देशों ने नहीं दी है. हालांकि अमेरिका, चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने सहमति जताई है.

G20 Summit 2023: दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G20 समिट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. समिट को लेकर केंद्र सरकार ने 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली भर में सभी बैंक, सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का आदेश दिया है. दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी-निजी दफ्तर तीन दिन (8, 9, 10 सितंबर) तक बंद रहेंगे.

भारत इस साल जी20 का मेजबान देश है. अब तक 17 शिखर सम्मेलन किए जा चुके हैं. दिल्ली में इस बार 18वां शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. भारत ने जी20 की थीम भी जारी की है. इसका थीम है- वसुधैव कुटुंबकम (पूरी दुनिया एक परिवार).

कौन से देश के प्रतिनिधि होंगे शामिल?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे. ब्रितानी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक में यूके-भारत व्यापार वार्ता करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. वे 7-10 सितंबर तक भारत दौरे पर होंगे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जी 20 के बाकी देशों से क्लीन एनर्जी, जलवायु परिवर्तन से निपटने की नीतियों पर बात करेंगे.

लाइव मिंट की खबर के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. उनके कैलेरिज्ड होटल में रुकने की खबर है. चीन के राष्ट्रपति भी दिल्ली आकर सम्मेलन में भाग लेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक वह ताज होटल में रुकेंगे. चीन सरकार की ओर से 46 गाड़ियां (चीनी राष्ट्रपति का काफिला) को लाने की बात कही गई है.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें शिखर सम्मेलन में आने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, 'मैं एक हफ्ते जी20 में शामिल रहूंगा. यहां हम ये सुनिश्चित करेंगे कि दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी रहे.'

वहीं बांग्लादेश ने भी G20 में भाग लेने की जानकारी दी है. बांग्लादेशी उप उच्चायुक्त अंदालिब इलियास ने सोमवार को कहा, 'प्रधानमंत्री शेख हसीना जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी. हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी.'

पुतिन नहीं आएंगे, प्रधामनंत्री को फोन पर दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर जानकारी दी कि वे जी20 सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे. पुतिन ने बताया कि उनकी जगह रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ 9 से 10 सितंबर तक जी20 समिट में शामिल होंगे. इसी महीने ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक बयान में कहा, "9-10 सितंबर तक प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे."

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आने की बात भी कही जा रही है लेकिन इस बाबत अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. शिखर सम्मेलन के बाद क्राउन प्रिंस के भारत दौरे पर आ सकते हैं. जी20 के बाद भारत में उनके राजकीय दौरे को लेकर भी बातचीत जारी है. 

कौन कौन देश नहीं होंगे शामिल? 

फिलहाल साउथ अफ्रीका, तुर्किये, इटली, जर्मनी, इंडोनेशिया, ब्राजील, अर्जेंटीना ने जी20 में शामिल लेने की सहमति नहीं दी है. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आने की बात भी कही जा रही है लेकिन इस बाबत अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें:

दो बार PM बनने से चूके शरद पवार को अब हो जाना चाहिए रिटायर: साइरस पूनावाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget