एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने दिया राहुल-खड़गे को करारा जवाब, बेनामी संपत्ति पर 'चेतावनी'

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को कांग्रेस पार्टी ने नहीं, बल्कि जनशक्ति ने बचाया. लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही बेनामी संपत्ति वालों पर कार्रवाई के संकेत दे दिए.

PM ने कहा कि नोटबंदी के लिए यह बिल्कुल सही समय था

पीएम मोदी ने लोकसभा में नोटबंदी को लेकर कहा कि नोटबंदी के लिए यह बिल्कुल सही समय था. क्योंकि, हमारी अर्थव्यवस्था बिल्कुल स्वस्थ थी और ऐसे ऑपरेशन इसी समय होने चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 26 साल तक लटका बेनामी संपत्ति पर कानून हमने लागू किया. उन्होंने कहा कि लोग इस कानून को ठीक से पढ़ लें और अपने सीए(चार्टर्ड एकाउंटेंट) से सलाह लेकर रखें.

'लोकतंत्र जनशक्ति की वजह से बचा है, पार्टी की वजह से नहीं'

इसके साथ ही कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के सोमवार के बयान पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "लोकतंत्र जनशक्ति की वजह से बचा है, न कि किसी एक पार्टी की वजह से." खड़गे ने सोमवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा था कि 'कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को बचाए रखा, जिसकी वजह से गरीब परिवार के नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए.'

प्रधानमंत्री ने आपातकाल के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा

प्रधानमंत्री ने आपातकाल के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान को जेल बना दिया गया था. जय प्रकाश (नारायण) बाबू समेत लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था, लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास के बावजूद जनशक्ति की ताकत थी कि लोकतंत्र बच पाया."

गरीब मां का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है

उन्होंने कहा, "यह जनशक्ति की ताकत है कि गरीब मां का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है." उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 'भूकंप' वाले बयान पर भी चुटकी ली. प्रधानमंत्री ने सोमवार देर रात दिल्ली में आए भूकंप को लेकर पीड़ितों से सहानुभूति व्यक्त करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "आखिरकार भूकंप आ ही गया."

कहा था कि उत्तर प्रदेश को 'स्कैम' से मुक्ति दिलाना है

उन्होंने कहा, "जब कोई स्कैम में भी सेवा का भाव देखता है तब मां ही नहीं, धरती मां भी दुखी हो जाती है और तब भूकंप आता है." उल्लेखनीय है कि मोदी ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश में एक रैली के दौरान 'स्कैम' का मतलब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, अखिलेश यादव, मायावती बताया था और कहा था कि उत्तर प्रदेश को 'स्कैम' से मुक्ति दिलाना है.

आजादी किसी एक 'परिवार' के संघर्ष का नतीजा नहीं है

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के परिवार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी किसी एक 'परिवार' के संघर्ष का नतीजा नहीं है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम में अन्य लोगों के योगदान को भुला दिया गया.

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जान कुर्बान करने का मौका नहीं : PM

उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कभी देश के स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में बोलते नहीं सुना, जिन्होंने देश के अपने प्राण न्यौछावर कर दिए." उन्होंने जोर देकर कहा, "मेरे जैसे बहुत से लोग हैं, जो आजाद भारत में पैदा हुए और जिन्हें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जान कुर्बान करने का मौका नहीं, लेकिन आज हम भारत के लिए जी रहे हैं और देश की सेवा कर रहे हैं." भाषण के अन्य हाईलाइट्स : - सर्जिकल स्ट्राइक बहुत बड़ा फैसला था - हमारी देश की सेना का हम जितना गुणगान करें, उतना कम है. - हमारी सेना इस राष्ट्र की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से सामर्थ्यवान है - हमने रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नीतियों पर बल दिया. -कई योजनाओं के माध्यम से नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाने का काम किया - हमने हमारे किसानों के हक़ की रक्षा के लिए फसल बीमा योजना को बेहतर बनाया - पहले गरीबों का हक़ छीना जाता था लेकिन हमने टेक्नोलॉजी और आधार के प्रयोग से लीकेज को दूर करते हुए गरीबों को उनका हक़ दिलाया है - नोटबंदी के दौरान एक तरफ देश को लूटने वाले लोग थे और दूसरी तरफ ईमानदारी का प्रयास किया जा रहा था - देश एक चुनाव के लिए पहल करे - मेरे फैसलों से बड़े-बड़े लोगों को दिक्कत होती है. मैं सदन में पूरी जिम्मेदारी से बोलता हूं - बिजली बचाने वाले 21 करोड़ LED बल्ब लग चुके हैं. LED बल्ब से 11 हजार करोड़ की बचत हुई है - हमने एक साल में 22 लाख 27 हजार घर बनवाएं है. पहले एक साल में 10 लाख 83 हजार घर बनते थे - कविता के जरिए साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- अंतरपट में खोजिए कहा छिपा है खोट - मनरेगा में 1035 बार नियम बदले गए थे. मनरेगा में नया कुछ नहीं सिर्फ नाम नया है - नोटबंदी का फैसला हड़बड़ी में नहीं, गरीबों का भला करने के लिए लिया - 'नगद से होती है भ्रष्टाचार की शुरूआत, नोटबंदी के लिए सही समय था' - हमें चुनावों की नहीं, देश की चिंता है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : 'नोबल पुरस्कार' पर चोरों ने किया हाथ साफ, कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी

यह भी पढ़ें : शिवसेना से पटेल ने 'मिलाया हाथ', आज मातोश्री में ठाकरे से मिलेंगे हार्दिक

यह भी पढ़ें : मायावती को मुस्लिमों का 'दुश्मन' बताने वाले वीडियो का सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget