एक्सप्लोरर

XBB से लेकर BF.7 तक... जानें दुनिया में कोरोना के कौन से वेरिएंट मचा रहे तबाही

Coronavirus News: एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के सामने सबसे बड़े चुनौती बनकर खड़ा है. एक बार फिर कोरोना ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है.

Coronavirus Variants: कोरोना की कहानी जहां से शुरू हुई थी एक बार फिर वहीं लौटकर आ गई है. चीन से शुरू हुई इस महामारी ने एक बार फिर यहां तबाही मचाना शुरू कर दिया है. बढ़ते मामलों के बीच कोविड के नए वैरिएंट्स को लेकर भी लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. यही कारण है कि भारत में हर एक कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस वक्त कौन से वैरिएंट दुनिया के लिए खतरा बने हुए हैं. 

दुनियाभर में कोरोना अपने नए-नए रूप दिखा रहा है. चीन की बात करें तो यहां फिलहाल सबसे ज्यादा मामले कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बीएफ.7 स्ट्रेन से प्रेरित हैं. यही वैरिएंट भारत में भी पाया गया है. हालांकि, भारत में अभी कोरोना को लेकर बड़ा खतरा सामने नहीं आया है. आज देश में कोरोना के 201 मामले सामने आए हैं जोकि बीते दिन की तुलना में ज्यादा हैं. 

बीएफ.7 इसलिए खतरनाक है क्योंकि यह अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का कारण बनता है. इससे छाती के ऊपरी हिस्सों और गले के पास जमाव शुरू हो जाता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है. बुखार, गले में खराश, नाक बहना और खांसी आदि इसके लक्षणों में से हैं. कुछ लोगों को पेट से जुड़े लक्षण जैसे कि उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं. 

इन देशों में भी तबाही मचा रहा BF.7 वैरिएंट

BF.7 अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क सहित दुनियाभर के कई अन्य देशों में पाया गया है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि चीन के अलावा अन्य देशों में भी उतना ही खतरनाक साबित हो. 2019 के बाद से अब चीन एक बार फिर इतने व्यापक कोरोना प्रकोप से जूझ रहा है. 

40 से 50 प्रतिशत लोगों में मिल रहा XBB वैरिएंट 

ओमिक्रोन वैरिएंट के ही सब वैरिएंट XBB के भी मामले सामने आए हैं. Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium (INSACOG) के प्रमुख डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा कि देशभर में यह स्ट्रेन है और जो भी कोविड के मरीज मिल रहे हैं, उनमें से 40 से 50 प्रतिशत में XBB का ही संक्रमण मिल रहा है. इसे डेल्टा वैरिएंट से भी 5 गुना ज्यादा घातक बताया गया है. इस सब वैरिएंट की पहचान सबसे पहले सिंगापुर और अमेरिका में की गई थी. हालांकि, इसके लक्षणों को लेकर वायरल व्हॉट्सऐप मैसेज पूरी तरह से गलत बताया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

भारत में कोरोना के खतरे को लेकर हलचल, जानें पिछले एक हफ्ते में कितनी हुई मौतें और कितने आए नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget