एक्सप्लोरर

पढ़ें- कितनी महंगी है हमसफर एक्सप्रेस, कितने हैं स्टॉप और किन सुविधाओं से है लैस

हमसफर एक्सप्रेस बिहार के कटिहार को दिल्ली से जोड़ेगी. इस सफर के दौरान ये ट्रेन कुल 1472 किलोमीटर का सफर तय करेगी जिसमें इसे 30 घंटे लगेंगे. इस ट्रेन को मिडिल क्लास ट्रेन बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये कम कीतम में तेज़ सफर का साथी साबित होगी. इसका ट्रेन नंबर 15705 है.

नई दिल्ली: चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के समापन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में लोगों को हमसफर एक्सप्रेस की सौगात दी. ये ट्रेन बिहार के कटिहार से पुरानी दिल्ली के बीच दौड़ेगी. इस दौरान ये ट्रेन कुल 1472 किलोमीटर का सफर तय करेगी जिसमें इसे 30 घंटे लगेंगे. इस ट्रेन को मिडिल क्लास का ट्रेन बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि ये कम कीतम में तेज़ सफर का साथी साबित होगी. इसका ट्रेन नंबर 15705 है.

आपको दें कि पहली हमसफर एक्सप्रेस को 16 दिसंबर 2016 को लॉन्च किया गया था. इसे गोरखपुर से आंनद विहार के रूट के लिए शुरू किया गया था.

आइए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन का किराया कितना होगा, इसमें क्या खूबियां होंगी और ये किन स्टेशनों से होकर गुज़रेगी.

ये ट्रेन 15 स्टेशन पर रुकेगी 

  • कटिहार जंक्शन
  • पूर्णिया जंक्शन
  • दौरम मधेपुरा
  • सहरसा जंक्शन
  • खगड़िया जंक्शन
  • समस्तीपुर जंक्शन
  • मुजफ्फरपुर जंक्शन
  • बापूधाम मोतिहारी
  • बेतिया
  • नरकटियागंज जंक्शन
  • गोरखपुर जंक्शन
  • नौगढ़
  • बलरामपुर
  • गोंडा जंक्शन
  • लखनऊ चारबाग़ जंक्शन
  • कानपुर सेंट्रल जंक्शन
  • पुरानी दिल्ली जंक्शन

क्या हैं खूबियां

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि ये आम लोगों की ट्रेन है और इसमें कई मॉडर्न सुविधाएं हैं.
  • इसके डब्बों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से लेकर हर यात्री की सीट पर रौशनी की व्यवस्था होगी जिससे वो पढ़ सकें.
  • हर कोच में बच्चों की नैपी बदलने की सुविधा भी है.
  • चाय और कॉफी बनाने की भी सुविधा होगी.
  • इसमें एसी- 2 के कोच की तरह पर्दे लगे होंगे ताकि प्राइवेसी का मसला खड़ा ना हो.
  • इसमें लगी एलईडी स्क्रीन्स आने वाले स्टेशन और ट्रेन की स्पीड जैसी जानकारी से यात्रियों को रूबरू कराएगी.
  • इसके बर्थ को ज़्यादा आरामदायक बनाया गया है.
  • इसमें यात्रियों को खादी के बिस्तर दिए जाएंगे.
  • इसमें एक हीटिंग चैम्बर और एक रेफ्रिजरेटर बॉक्स भी होगा ताकि घर से लाए खाने को लोग ठीक रखे सकें और अपने मनपसंद समय पर गर्म करके खा सकें.

किराया

  • सबसे बड़ी बात इस ट्रेन में फ्लेक्सी किराया लागू होगा, यानि डिमांड बढ़ने के साथ ही किराया बढ़ेगा.
  • पुरानी दिल्ली से कटिहार के बीच इसका शुरुआती किराया 1,675 होगा और सबसे ज़्यादा किराया 2,681 रुपए होगा.
  • तत्काल पर 880 रुपए का सरचार्ज लगेगा जो सामान्य से कहीं ज़्यादा है.
  • पांच से 11 साल के बच्चों के लिए सीट नहीं लेने की स्थितमें किराया 879 रुपए होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में केस? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget