एक्सप्लोरर

French Tourist: नेपाल जाना था, पहुंचा दिया चुरैली डेम; गूगल मैप ने ऐसे दिया फ्रांस के टूरिस्ट को गच्चा

French Tourist: फ्रांस के दो यात्री नई दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए निकले थे. गूगल मैप पर दिखे शॉर्ट कट रास्ते को चुनने के कारण वह रास्ता भटक गए.

French Tourist: गूगल मैप के कारण रास्ता भटकने के मामले आए दिन आते रहते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही मामला आया है. यूपी के बरेली में दो फ्रेंच टूरिस्ट के साथ घटना घटी है. इन दो यात्रियों को नेपाल जाना था लेकिन गूगल मैप ने उन्हें रास्ता भटकाकर बहेड़ी इलाके के चुरैली डेम पहुंचा दिया. मामला तब सामने आया जब गांववालों ने गुरुवार रात 11 बजे इन दोनों को सुनसान इलाके में देखा.

बहेरी सर्कल ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ये दोनों टूरिस्ट फ्रांस से 7 जनवरी को दिल्ली आए थे. इन्हें पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू जाना था. यह लोग गूगल मैप के जरिए आगे बढ़ रहे थे. एप ने उन्हें बरेली में बहेड़ी क्षेत्र से होते हुए एक शॉर्ट कर्ट दिखाया और फिर ये उसी पर चल पड़े. फिर ये लोग रास्ता भटक गए और चुरैली डेम पहुंच गए. 

ऑफिसर ने बताया, 'गांववालों ने गुरुवार रात 11 बजे इन्हें सुनसान सड़क पर साइकिल पर घूमते हुए देखा. उन्हें इनकी भाषा समझ नहीं आई. सुनसान जगह पर विदेशियों के साथ किसी तरह की घटना न हो जाए इसलिए गांववाले इन दोनों को चुरैली पुलिस आउटपोस्ट पर ले आए.'

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के पास जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने जवानों को आदेश दिया कि दोनों यात्रियों को काठमांडू जाने का सही रास्ता बताएं.

गूगल मैप के कारण गई थी तीन की जान
हाल ही में गूगल मैप के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी. यह तीनों लोग कार में सवार थे. इन्होंने गूगल मैप पर फरीदपुर और दातागंज के बीच रामगंगा नदी पर पुल देखा और गाड़ी चढ़ा दी, जबकि यह पुल अधूरा था. ऐसे में उनकी तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई थी.

यह भी पढ़ें...

Bangladesh Woman Murdered: बेंगलुरु में झील किनारे मिली बांग्लादेशी महिला की लाश, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget