एक्सप्लोरर

Goa: 'गोवा में मुझे मेरे घर पर बंधक बनाया...', फ्रांस की एक्ट्रेस ने किया दावा

Goa News: फ्रांस की एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो ने बंधक बनाने के आरोप लगाते हुए कहा कि गोवा के कैलंगुट में उनके घर की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं.

Goa French Actor Hostage: फ्रांस की एक्ट्रेस ने दावा किया है उन्हें गोवा में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बंधक बनाया गया है. 75 वर्षीय फ्रांसीसी अभिनेत्री मैरिएन बोर्गो (Marianne Borgo) ने आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर इस सप्ताह की शुरुआत से उन्हें उत्तरी गोवा के कैलंगुट (Calangute) में उनके घर में बंधक रखा गया है. ऐसी स्थिति में उन्होंने खुद के लिए खतरा बताया है. गोवा पुलिस (Goa Police) ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा कि घर से संबंधित विवाद एक अदालत में सुना जा रहा है. 

गुरुवार (26 जनवरी) को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में, एक्ट्रेस मैरिएन बोर्गो ने दावा किया है कि वह पणजी के पास कैलंगुट बीच पर अपने निवास पर खतरनाक स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति पर दावा करने वाले लोगों ने उनके घर की बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं और वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. 

"तीन दिनों से घर में बंधक हूं"

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से घर में बंधक रखा जा रहा है. बोर्गो ने कहा कि उन्होंने खुशी, शांति और रिटायर होने के लिए घर खरीदा था, लेकिन पिछले कुछ दिन भयानक थे. बोर्गो के दोस्तों में से एक ने कहा कि उन्होंने घर पर अपने कानूनी दावे का समर्थन करने के लिए ट्रायल कोर्ट में मामला दायर किया था. ये घर उन्होंने 2008 में एक वकील, फ्रांसिस्को सूसा से खरीदा था, जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है. 

मामला कोर्ट में विचाराधीन

उन्होंने कहा कि घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है और नौकरानी के अलावा किसी को भी परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. एक्ट्रेस के वकील बेनी नाज़रेन्थ ने कहा कि मामला विचाराधीन है और मापुसा शहर में सिविल कोर्ट के समक्ष लंबित है. इस बीच, कैलंगुट पुलिस ने कहा है कि इस मामले में उनकी एक सीमित भूमिका है क्योंकि अदालत इस पर सुनवाई कर रही है. 

कैलंगुट पुलिस थाने के निरीक्षक दत्तगुरु सावंत ने कहा कि जब भी उन्होंने (बोर्गो) मदद के लिए फोन किया है, पुलिस दल मौके पर पहुंच गया, लेकिन इस मामले में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. बोर्गो ने यूरोप और भारत में फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में बड़े पैमाने पर काम किया है.

ये भी पढ़ें- 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में लगाया सुरक्षा चूक का आरोप, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया खारिज, BJP ने उठाए सवाल | 10 बड़ी बातें

अनुपम कुमार बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज में बतौर पत्रकार काम कर रहे हैं. अनुपम अक्सर राजनैतिक, सामाजिक,खेल जैसे मुद्दों पर लिखते बोलते रहते हैं. साहित्य को पढ़ने में भी इनकी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget