एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस में कर दिया बड़ा स्कैम, पूर्व सब पोस्ट मास्टर पहुंच गया जेल

CBI की जांच में यह सामने आया कि कोल्ला रामाकोटैया ने वर्ष 2003 से 2007 के बीच डाकघर में खाताधारकों द्वारा जमा कराए गए करीब 79.79 लाख रुपये की रकम को गबन कर लिया था.

हैदराबाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने भारतीय डाक विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले के एक पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बीएचईएल, आरसीपुरम (हैदराबाद) के उप-डाकपाल (Sub-Post Master) रहे कोल्ला रामाकोटैया को दोषी करार देते हुए दो साल की कड़ी कैद (Rigorous Imprisonment) और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

CBI की जांच में यह सामने आया कि कोल्ला रामाकोटैया ने वर्ष 2003 से 2007 के बीच डाकघर में खाताधारकों द्वारा जमा कराए गए करीब 79.79 लाख रुपये की रकम को गबन कर लिया था. आरोपी ने चालाकी से यह रकम डाक विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की, जबकि खाताधारकों की पासबुक में जमा होने का झूठा ब्यौरा दे दिया था.

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

इस मामले की शिकायत 15 दिसंबर 2008 को तत्कालीन सहायक निदेशक, डाक सेवा (Assistant Director, Postal Services), कार्यालय पोस्ट मास्टर जनरल, हैदराबाद रीजन की ओर से CBI को सौंपी गई थी. इसके बाद CBI ने गहन जांच कर 30 अप्रैल 2010 को आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

करीब 15 साल तक यह मामला कोर्ट में चला और गवाहों और सबूतों के आधार पर अब अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने जनता की गाढ़ी कमाई के साथ विश्वासघात किया है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.

जनता के पैसों से किया धोखा

पोस्ट ऑफिस भारत में लंबे समय से एक भरोसेमंद वित्तीय सेवा केंद्र रहा है, खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लिए. यहां लोग अपने पैसे सुरक्षित मानते हैं. ऐसे में यदि कोई सरकारी कर्मचारी पद का दुरुपयोग कर जनता के पैसों में हेराफेरी करता है, तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि भरोसे का भी खून है.

CBI की सक्रियता से हुआ खुलासा

CBI ने इस मामले में गंभीरता दिखाई और तकनीकी जांच, दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर केस को मजबूती से अदालत में पेश किया. यही वजह रही कि वर्षों बाद भी आरोपी को सजा दिलाई जा सकी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget