एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, शाम 4 बजे प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार

Keshari Nath Tripathi Passed Away: 88 साल के केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे. केशरी नाथ त्रिपाठी ने 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.

Pandit Keshari Nath Tripathi: पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर, यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर रहे और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का आज (8 जनवरी) निधन हो गया. वह पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. सुबह 5 बजे प्रयागराज स्थित आवास पर उनका निधन हुआ. 

आज शाम 4 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर पंडित केशरी नाथ का अंतिम संस्कार होना है. केशरी नाथ त्रिपाठी को आज ही लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था. 88 साल के केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे. केशरी नाथ त्रिपाठी ने 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. पश्चिम बंगाल का गवर्नर रहते हुए उनके पास बिहार और त्रिपुरा का अतिरिक्त प्रभार भी था. 

बाथरूम में फिसलने के बाद आया था फ्रैक्चर 

पंडित केशरी नाथ 8 दिसंबर को बाथरूम में फिसल गए थे जिसकी वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था. 30 दिसंबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पांच दिनों के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी लेकिन 7 जनवरी को एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. 

आज SGPGI में कराया जाना था भर्ती 

एंबुलेंस के जरिये आज ही उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था. प्रयागराज में भर्ती होने के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके परिवारवालों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना था. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी.

दो बार हुए थे कोरोना संक्रमित 

पंडित केशरी नाथ दो बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. लखनऊ के संजय गांधी पीजी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में लंबे इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे. 

ये भी पढ़ें: 

जोशीमठ संकट पर सियासत! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, आज पूर्व सीएम हरीश रावत दौरे पर पहुंचेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदों ने किया स्वागत
LIVE: संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदों ने किया स्वागत
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget