एक्सप्लोरर

अपनी किताब में प्रणब मुखर्जी ने 2014 की हार के लिए सोनिया और मनमोहन को ठहराया जिम्मेदार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब "द प्रेसिडेंशियल इयर्स" में" लिखा है- "मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस ने दिशा खो दी थी दिशा जबकि सोनिया पार्टी के मामले नहीं संभाल पा रहीं थीं.

ऐसे वक्त में जब लगातार एक-एक कर चुनावों में शिकस्त खाने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की तरफ से सवाल खड़े किए जाने की वजह से असहजता की स्थिति बनी है, प्रणब मुखर्जी की एक किताब जल्द ही आ रही, जिससे यह बहस और तेज हो जाएगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन अगस्त महीने में हुआ है. उन्होंने 2014 की करारी शिकस्त के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जिम्मेवार ठहराया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ कांग्रेस के सदस्य ऐसा मानते थे कि अगर वह खुद प्रधानमंत्री बन गए होते तो पार्टी को सत्ता नहीं गंवानी पड़ती.

मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस ने खोया फोकस

प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब "द प्रेसिडेंशियल इयर्स" में" लिखा है- "मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद कांग्रेस ने दिशा खो दी थी, जबकि सोनिया पार्टी के मामले नहीं संभाल पा रहीं थीं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की किताब "द प्रेसिडेंशियल इयर्स" जनवरी 2021 में प्रकाशित होने वाली है. प्रणब मुखर्जी ने ये किताब अपने राष्ट्रपति कार्यालय के दौरान के अनुभवों पर लिखी थी. इस किताब में प्रणब मुखर्जी ने कुछ ऐसी बातों का ज़िक्र किया है जिनके बारे में खुद प्रणब मुखर्जी ने भी पहले कभी कुछ नहीं कहा था.

2014 में हार के लिए सोनिया-मनमोहन पर आरोप      

यही नहीं, प्रणब दा ने अपनी किताब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में बड़ी बात कही है. प्रणब मुखर्जी ने लिखा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुझसे कहा था कि अगर साल 2004 में मैं प्रधानमंत्री बन गया होता तो 2014 में कांग्रेस को ऐसी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता.

इसके आगे प्रणब दा लिखते हैं कि हालांकि मैं ऐसा नहीं मानता मगर ये ज़रूर मानता हूं कि मेरे राष्ट्रपति बनने के बाद पार्टी ने अपना फोकस खो दिया था, एक तरफ सोनिया गांधी पार्टी के मामले संभाल नहीं पा रहीं थीं तो दूसरी तरफ तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के संसद में सदन से लगातार नदारद रहने से सांसदों से सीधा संपर्क टूट गया था.

बतौर पीएम मनमोहन सिंह और पीएम मोदी के कार्यकाल की तुलना

प्रणब मुखर्जी ने अपनी इस किताब में प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तुलना की है, क्योंकि प्रणब मुखर्जी दोनों के हीं कार्यालय में राष्ट्रपति रहे. प्रणब दा ने लिखा है कि डॉ. मनमोहन सिंह का ज्यादा वक्त उनके कार्यालय के दौरान यूपीए गठबंधन को बचाने में ही निकल गया जिसका बुरा असर प्रशासन पर पड़ा.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उन्होंने लिखा है कि मोदी ने निरंकुश/एकतंत्र कि तरह सरकार चलाने का रास्ता चुना जिसका उदाहरण सरकार, विधायिका और न्यायपालिका के बीच के रिश्तों में कड़वाहट में नज़र आया. हलांकि, प्रणब मुखर्जी ने आगे लिखा है कि नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में ये देखना होगा कि इन मामलों में बेहतर समझ दिखाई देता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के भारत दौरे के वक्त 2015 में पैदा हुआ था विवाद, प्रणब मुखर्जी की किताब में बड़ा खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका, चौंकाने वाला खुलासा
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा
India-Israel Relation: पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ, बोले- '1.5 अरब की आबादी वाला देश...'
पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ, बोले- '1.5 अरब की आबादी वाला देश...'
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

वीडियोज

US की Maximum Pressure Strategy और India का Diplomatic Balance | Paisa Live
Forex Reserves में Correction, Gold की वजह से गिरावट या Tension? | Paisa Live
AI Revolution या IT Crisis? Bharat का अगला Challenge | Paisa Live
India vs Pakistan: Cricket से ज़्यादा पैसो का Game! | Paisa Live
Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका, चौंकाने वाला खुलासा
सफेद चमगादड़ जैसा दिखने वाला B-21 बॉम्बर क्या है? इसके बिना चीन को मात नहीं दे पाएगा अमेरिका
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा
India-Israel Relation: पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ, बोले- '1.5 अरब की आबादी वाला देश...'
पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ, बोले- '1.5 अरब की आबादी वाला देश...'
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
बढ़ा वजन, दाढ़ी-मूंछ और घने बाल, राजकुमार ने बना लिया ये कैसा हाल, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान
बढ़ा वजन, दाढ़ी-मूंछ और घने बाल, राजकुमार राव की हो गई ऐसी हालत, वायरल वीडियो देख फैंस परेशान
पीएम राहत योजना के तहत किन लोगों का मुफ्त होता है इलाज, जानें नियम व शर्तें
पीएम राहत योजना के तहत किन लोगों का मुफ्त होता है इलाज, जानें नियम व शर्तें
रेस्तरां जबरन वसूल रहा सर्विस चार्ज, जानें उस पर कैसे लगवा सकते हैं 50 हजार की पेनाल्टी?
रेस्तरां जबरन वसूल रहा सर्विस चार्ज, जानें उस पर कैसे लगवा सकते हैं 50 हजार की पेनाल्टी?
Maintenance Insomnia: क्या रोज सुबह 3 बजे खुल जाती है आपकी नींद, जान लें क्या है इसका मतलब?
क्या रोज सुबह 3 बजे खुल जाती है आपकी नींद, जान लें क्या है इसका मतलब?
Embed widget