एक्सप्लोरर

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, राजीव गांधी की वजह से मैं जिंदा हूं

एक बार अटल बिहारी वाजपेयी की किडनी में इंफेक्शन हो गया और डॉक्टरों ने अमेरिका में जाकर इलाज कराने की सलाह दी. इस बात की जानकारी राजीव गांधी को मिली. तब उन्होंने योजना बनाकर वाजपेयी को अमेरिका भेजा.

नई दिल्ली: राजनीति में वैचारिक तौर पर एक दूसरे की धुर विरोधी कांग्रेस और बीजेपी के नेता आज भले ही एक दूसरे की तारीफ करने से सार्वजनिक तौर पर बचते हों लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने कभी तारीफ करने में संकोच नहीं किया. बात 1987 और 88 की है. तब राजीव गांधी प्रधानमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी सांसद थे. उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया और डॉक्टरों ने अमेरिका में जाकर इलाज कराने की सलाह दी. इस बात की जानकारी राजीव गांधी को मिली. तब उन्होंने योजना बनाकर वाजपेयी को अमेरिका भेजा.

राजीव गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपने ऑफिस बुलाया. उन्होंने वाजपेयी को अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) की एक बैठक में शामिल होने के लिए कहा. राजीव ने कहा कि आप न्यूयॉर्क जाएंगे तो अच्छा लगेगा. उम्मीद है कि इस अवसर का लाभ उठाएंगें और वहां अपना इलाज कराएंगें. बाद में वाजपेयी ने बैठक में हिस्सा लिया और इलाज कराकर लौटे.

जब दफ्तर पहुंचते ही वाजपेयी ने पूछा- दीवार पर लगी पंडित नेहरू की तस्वीर कहां है?

'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटीशियन एंड पैराडॉक्स' में लेखक उल्लेख एनपी ने इसका जिक्र है. किताब में वाजपेयी के हवाले से कहा गया है, ''जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे. तो उन्हें पता चला की हमें किडनी की समस्या है और विदेश में इलाज की जरूरत है. उन्होंने एक दिन अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि आप यूएन जाने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में आप भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस मौके का आप फायदा उठाएंगे. मैं न्यूयॉर्क गया और यही वजह है कि आज मैं जिंदा हूं.''

वाजपेयी ने वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को दिये गये इंटरव्यू में भी इसका जिक्र किया था. उन्होंने राजीव गांधी की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए कहा था, ''राजीव गांधी की असमय मौत मेरे लिए व्‍यक्तिगत क्षति है. राजीव जी ने कभी भी राजनीतिक मतभेदों को आपसी संबंधों पर हावी नहीं होने दिया. मैंने अपनी बीमारी की बात ज्‍यादातर लोगों को नहीं बताई थी लेकिन राजीव गांधी को किसी तरह से इस बारे में पता चल गया. उसके बाद उनकी मदद के कारण ही मैं स्‍वस्‍थ हो पाया.''

....जब जनता से दूर होने की सुनकर फूट-फूटकर रोने लगे वाजपेयी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget