एक्सप्लोरर

अटल जी की सेहत में हो रहा है सुधार, कुछ दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

बता दें कि किडनी में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरीन आउटपुट (मूत्र की मात्रा) कम होने की परेशानी के चलते वाजपेयी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. एम्स का कहना है कि धीरे धीरे उनकी तबीयत ठीक हो रही है. अटल जी को मंगलवार के दिन यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद एम्स लाया गया था. अटल जी से मिलने लगातार देश के बड़े नेता एम्स पहुंच रहे हैं. कुछ दिनों में घर जा सकेंगे वाजपेयी- एम्स एम्स ने ताजा बयान में बताया है, ‘’पिछले 48 घंटों में अटलजी की तबीयत में काफी सुधार हुआ है. वो फिलहाल बिना किसी सपोर्ट के हैं. अटलजी के इंफेक्शन में काफी सुधार हुआ है. उनका किडनी फंक्शन अब सामान्य हो गया है. हार्ट रेट और ब्लडप्रेशर भी अब सामान्य है. कुल मिलाकर उनकी तबीयत ठीक है. उम्मीद है कि कुछ दिनों में वो घर जा सकेंगे.’’ बता दें कि किडनी में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरीन आउटपुट (मूत्र की मात्रा) कम होने की परेशानी के चलते वाजपेयी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. श्वसन प्रणाली और हृदय धड़कन सामान्य एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का तत्काल मूल्यांकन किया और इंजेक्शनों के जरिए एंटीबायोटिक दवाएं देनी शुरू कर दीं हैं. उन्होंने बताया कि यूरीन आउटपुट कम होने के कारण धीमी गति से डायलिसिस किया गया. किडनी सामान्य तरीके से काम कर रही है और यूरीन आउटपुट भी लगभग सामान्य है और संक्रमण नियंत्रण में आ गया है. उनका रक्तचाप, श्वसन प्रणाली और हृदय धड़कन सामान्य है. कल किस-किसने किया एम्स का दौरा? पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले और श्रम मंत्री संतोष गंगवार बीमार नेता को देखने बुधवार को एम्स पहुंचे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें देखने एम्स पहुंचे थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget