एक्सप्लोरर

आजम खान पर बिफरी सुमित्रा महाजन, कहा- वो खुद सोचें कि वह सांसद कहलाने के लायक हैं या नहीं?

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने आज लोकसभा की पीठासीन सभापति रमा देवी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनकी आलोचना की है.

इंदौर: लोकसभा की पीठासीन सभापति रमा देवी पर समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि खान को अपने भीतर झांक कर सोचना चाहिये कि वह सांसद कहलाने के लायक हैं या नहीं. महाजन ने कहा, "यह किसी महिला या पुरुष की गरिमा की बात भर नहीं है, खान ने अमर्यादित टिप्पणी कर पूरी संसद के सम्मान एवं परंपरा को ठेस पहुंचायी है."

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "खान को क्षमा याचना के साथ स्वीकार करना चाहिये कि उन्होंने संसदीय परंपराओं का उल्लंघन किया है. इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिये कि जब तक वह माफी नहीं मांगें तब तक उन्हें सदन में बोलने की अनुमति ही नहीं दी जाये."

महाजन ने कहा, " संसद के सदस्य बनने के बाद सांसद एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं. अगर यह व्यक्ति (खान) इतनी-सी बात समझ ही नहीं पा रहा है तो उन्हें अपने मन में स्वयं विचार करना पड़ेगा कि वह संसद के सदस्य कहलाने के लायक हैं या नहीं."

आजम खान ने जैसी शायरी सुनाई वैसी बहन को नहीं सुनाई जाती- सुमित्रा महाजन

खान की टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने कहा, "अमर्यादित बात करने के बाद खान पीठासीन सभापति को अपनी बहन बताने लगे, लेकिन खान ने संसद में जिस तरह की शेरो-शायरी सुनाई वैसी किसी बहन को नहीं सुनायी जाती है. बहन की आंखों में देखते वक्त भाई की आंखों में मर्यादा रहती है."

यह पूछे जाने पर कि खान के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिये उन्होंने कहा, "खान को संसद से कुछ दिन के लिये निलंबित करने भर से काम नहीं चलेगा. मुझे लगता है कि उन जैसे लोगों को सात दिन तक विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है, ताकि उन्हें पता चल सके कि संसद के सदस्य को सदन में किस तरह मर्यादित बर्ताव करना चाहिये."

सुमित्रा ताई ने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

महाजन ने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि अखिलेश को क्या हो गया है? वह एक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह (अमर्यादित टिप्पणी मामले में) खान का पक्ष क्यों ले रहे हैं?" वरिष्ठ नेता ने एक सवाल पर आश्चर्य जताया कि तीन तलाक प्रथा पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक का विरोध क्यों किया जा रहा है?

महाजन ने कहा, "मैं टीवी पर देख रही थी कि संसद में इस विधेयक पर किस तरह चर्चा हो रही है. इस दौरान मैं एआईएमआईएम के नेता असदउद्दीन ओवैसी को सुन रही थी. ऐसा कहा गया कि इस्लामी नजरिये में निकाह को जन्म-जन्मांतर का रिश्ता नहीं माना जाता लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि निकाह इस जन्म का रिश्ता तो है और इस रिश्ते में पत्नी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिये."

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया जवाब, देखिए- पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget