एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज शोवन चक्रवर्ती ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक, शोवन चक्रवर्ती टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज हैं. शोवन के साथ वैशाखी बनर्जी ने बीजेपी छोड़ने का एलान किया है. वैशाखी को उम्मीद थी कि कस्बा सीट से उन्हें टिकट मिल जाएगा. लेकिन इस सीट से बीजेपी ने डॉ इंद्रनील खान को उम्मीदवार घोषित किया.

कोलकाता: चुनाव शुरू होने से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज है. टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले शोवन चटर्जी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता के पूर्व मेयर शोवन चटर्जी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. वैशाखी बनर्जी ने भी बीजेपी छोड़ने का एलान किया है. बताया जा रहा है कि दोनों टिकट ना दिए जाने से नाराज हैं.

सूत्रों के मुताबिक, शोवन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दे दिया. शोवन चटर्जी को बेहाला और बैशाखी को कस्बा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

कसबा सीट से वैशाखी बनर्जी को टिकट दिए जाने की बात हो रही थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. कस्बा सीट से बीजेपी ने डॉ इंद्रनील खान को टिकट दिया है. वहीं बेहाला पूरबा सीट से बीजेपी ने टॉलीवुड एक्ट्रेस पायल सरकार को टिकट दिया है. वहीं टीएमसी ने शोवन की पत्नी रत्ना चैटर्जी को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया हुआ है.

बता दें कि रविवार को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर 63 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में कई सांसदों और फिल्मी कलाकारों को टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है.

बंगाल की 294 सीटों पर आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 27 मार्च को 30 सीटों, दूसरे चरण में 1 अप्रैल को 30 सीटों, तीसरे चरण में 6 अप्रैल को 31 सीटों, चौथे चरण में 10 अप्रैल को 44 सीटों, पांचवे चरण में 17 अप्रैल को 45 सीटों, छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों तो आखिरी और आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को आएंगे.

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में अमित शाह का रोड शो, एबीपी न्यूज़ से कहा- हम 200 से अधिक सीटें जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget