एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को पड़ा दिल का दौरा, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार की रात दिल का दौरा पडने के बाद से IGMC, शिमला में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. वह दो महीने से अस्पताल में भर्ती हैं.

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह सोमवार की रात दिल का दौरा पड़ने के बाद से IGMC, शिमला में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ जनक राज पखरेतिया ने बताया कि 87 वर्षीय नेता को गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित कर दिया गया है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनकी हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बनी हुई है. 

23 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती, दो बार कोरोना से लड़ी जंग

बता दें कि वीरभद्र सिंह का 23 अप्रैल से आईजीएमसी में इलाज चल रहा है. उन्हें 13 अप्रैल को कोविड -19 पॉजिटिव मिलने के बाद मोहाली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था. ठीक होने के बाद उन्हें 23 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन शिमला पहुंचने पर उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई और उन्हें फिर से IGMC में भर्ती कराया गया. 11 जून को वे फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इस बीमारी से उन्होंने फिर से लड़ाई लड़ी.

9 बार विधायक और पांच बार रह चुके हैं सांसद

वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक और पांच बार संसद सदस्य रह चुके  हैं. वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें.वर्तमान में, वह राज्य विधानसभा में सोलन जिले के अर्की निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर पूरी नजर बनाए हुए हैं. डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही हैं. उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे. 

ये भी पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोरोना संक्रमण से हुई है मौत तो मिलेगी एकमुश्त 50 हजार की राशि

Bihar Flood: मोतिहारी में सिकरहना नदी से तबाही, चार मकान पानी में ध्वस्त, पूर्णिया में स्कूल का भवन टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget