एक्सप्लोरर

Natwar Singh Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह का निधन, मनमोहन सरकार में थे विदेश मंत्री

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का 93 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. शाही परिवार में जन्म लेने वाले के. नटवर सिंह को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.

K Natwar Singh Dies: पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार (10 अगस्त) रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. 93 वर्षीय के. नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल (12 अगस्त) को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा. परिवार ने बताया कि खराब स्वास्थ्य की वजह से पिछले हफ्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह की निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक पसरा है. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट कर रहे हैं और शोकित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. कई राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. लोग उनके निधन को एक भारी और अपूरणीय क्षति बता रहे हैं.

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,'मैं श्री नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं. उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया. वह अपनी बुद्धि के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.

 

पाकिस्तान में रहे राजदूत

साल 2004-05 में UPA-I सरकार में के. नटवर सिंह ने बतौर विदेश मंत्री अपनी सेवाएं दी थीं. पाकिस्तान में राजदूत के रूप में काम करने वाले के. नटवर सिंह 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से भी जुड़े हुए थे. कुंवर नटवर सिंह ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भी भारत के राजदूत का कार्यभार संभाला था. 

राजस्थान के शाही परिवार में हुआ जन्म

16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे. मेयो कॉलेज, अजमेर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करके वो भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुए. बतौर राजनयिक उनका करियर काफी लंबा था. के. नटवर सिंह का अनुभव उन्हें महान की श्रेणी में खड़ा करता था. 

कब हुए कांग्रेस में शामिल?

उन्होंने 1984 में कांग्रेस का दामन थामा था और लोकसभा चुनाव जीतकर राजस्थान के भरतपुर से सांसद बने. UPA-I सरकार में उन्हें विदेश मंत्री की कमान सौंपी गई. 2005 में 'ऑयल फॉर फूड' घोटाले में उनका नाम आया और भारी विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा था. 

पद्म भूषण से हुए सम्मानित

पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह, 1984 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित हुए. यूं तो उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं लेकिन इन सबमें सबसे प्रसिद्ध है 'वन लाइफ इज नॉट इनफ'. इस पुस्तक में उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और जीवन के बारे में विस्तार से बताया है. इस किताब में कई राजनीतिक किस्सों का भी जिक्र मिलता है. 

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर ओवैसी का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- सब पीठ दिखाकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget