एक्सप्लोरर

आज बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले राज्यसभा सांसद संजय सिंह

असम से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कार्यकाल अगले साल अप्रैल में पूरा होना था. संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन 'प्रोफेशनल कांग्रेस' की अध्यक्ष थीं.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबियों में गिने जाने वाले संजय सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे. संजय सिंह ने कल कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर पार्टी को कुछ पता नहीं है.

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है- संजय सिंह

संजय सिंह पहले भी बीजेपी में रहे हैं और उसके टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए थे. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब भी अतीत में जी रही है और उसे भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं है. आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं. संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में संपर्क साधना संभव नहीं है. मैंने लंबे समय तक यह सब देखने के बाद यह फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस दिशाहीन है और लोगों से दूर हो चुकी है.

अगले साल अप्रैल में पूरा होना था संजय सिंह का कार्यकाल 

बता दें कि असम से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कार्यकाल अगले साल अप्रैल में पूरा होना था. संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन 'प्रोफेशनल कांग्रेस' की अध्यक्ष थीं.

माना जा रहा है कि बीजेपी संजय सिंह को आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है. वह इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: 36 घंटे बाद बरामद हुआ कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव, सोमवार से लापता थे

कर्नाटक में BJP सरकार ने क्यों रद्द की ‘टीपू सुल्तान' की जयंती, जानें क्या है पूरा विवाद?

उन्नाव मामला: सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़िता की स्थिति अभी भी गंभीर

जम्मू-कश्मीर: आज से 15 दिन अपनी बटालियन के साथ रहेंगे धोनी, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget