एक्सप्लोरर

Anand Mohan Row: नीतीश सरकार ने कानून में क्या बदलाव किए जिससे माफिया आनंद मोहन की रिहाई हुई मुमकिन? जानिए

बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को आईएएस ऑफिसर कृष्णैया की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी. बाद में पटना हाई कोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया था. अब उनकी रिहाई को लेकर बवाल जारी है.

Anand Mohan Released: पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) को गुरुवार (27 अप्रैल) की सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया. अब बिहार सरकार को जेल नियमावली में बदलाव करने और गैंगस्टर से राजनेता बने आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. चलिए आपको बताते हैं वो कौन सा नियम था जिसमें बदलाव किया गया. 

दरअसल, गैंगस्टर से नेता बने मोहन की रिहाई 'जेल सजा छूट आदेश' के तहत हुई है. हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था. इस बदलाव के बाद मोहन समेत 27 दोषियों की समय से पहले रिहाई का रास्ता साफ हो गया. नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार ने 10 अप्रैल को बिहार जेल नियमावली, 2012 में संशोधन किया था. 

बदले गए नियम में क्या कहा गया था 

इस संशोधन में उस प्रोविजन को हटा दिया था, जिसमें कहा गया था कि 'ड्यूटी पर कार्यरत लोकसेवक की हत्या' के दोषी को उसकी जेल की सजा में माफी/छूट नहीं दी जा सकती. बिहार सरकार के इस फैसले के बाद काफी विवाद भी खड़ा हो गया है. आलोचना करने वाले नेताओं का कहना है कि कानून में बदलाव केवल आनंद मोहन की मदद करने के लिए किया गया. 

कहां उलझ रहा था मामला 

अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा कौन सा कानून था जिसकी वजह से रिहाई का मामला उलझ रहा था. आनंद मोहन की रिहाई में सबसे बड़ी बाधा बिहार की परिहार (Avoidance) नीति 1984 थी. इसमें साल 2002 में बदलाव किए गए. बदलाव के मुताबिक 5 अलग-अलग कैटेगरी के आरोप में सजा काट रहे कैदियों को रिहा न करने का प्रावधान था. इन पांच श्रेणियों में एक से अधिक हत्या, बलात्कार, डकैती, फांसी या आतंकवादी साजिश की तैयारी और एक सरकारी अधिकारी की हत्या के दोषियों को शामिल किया गया था. 

कैसे हुआ रिहाई का रास्ता साफ?

बिहार सरकार ने कानून में संशोधन किया है. दरअसल, पिछले कानून में एक सरकारी अधिकारी की हत्या वाला कानून भी शामिल था, जिसे 10 अप्रैल 2023 को संशोधित किया गया था. बिहार जेल मैनुअल 2012 के नियम-481(i)(ए) में संशोधन कर इस लाइन को ही हटा दिया गया. इसके बाद सरकारी अधिकारी या नौकरी पर तैनात कर्मचारी की हत्या अपवाद की श्रेणी में नहीं गिनी जाएगी. इसे एक साधारण हत्या माना जाएगा. यही वजह है कि अब आनंद मोहन की रिहाई आसान हो गई. 

इस मामले में हुई थी सजा

गौरतलब है कि आनंद मोहन को गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. सन् 1994 में मुजफ्फरपुर के गैंगस्टर छोटन शुक्ला की शवयात्रा के दौरान आईएएस अधिकारी कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी. अक्टूबर 2007 में एक स्थानीय अदालत ने मोहन को मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन दिसंबर 2008 में पटना हाई कोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दिया था. मोहन ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

ये भी पढ़ें: 

आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ पटना हाई कोर्ट पहुंचे पूर्व IAS, नीतीश के रहे हैं खास, पढ़ें पूरा प्रोफाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक जेल से रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget