एक्सप्लोरर

तनाव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने की फ्रांसीसी राजनयिक से मुलाकात, सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

हर्षवर्धन श्रृंगला सप्ताह भर के यूरोप दौरे पर हैं. तीन देशों के दौरे के पहले चरण में फ्रांस में हैं. फ्रांस से वह जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा करेंगे.

पेरिसः विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय संबंध और रणनीति महानिदेशक (डीजीआरआईएस) एलिस गुइटन के साथ "महत्त्वपूर्ण बैठक" की जिसमें उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र एवं समुद्री सुरक्षा, रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की.श्रृंगला अपने सप्ताह भर के तीन देशों के यूरोप दौरे के पहले चरण में फ्रांस में हैं. फ्रांस से वह जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा करेंगे.

फ्रांस में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने डीजीआरआईएस की महानिदेशक एलिस गुइटन के साथ एक सार्थक बैठक की, जिसमें उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा, रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की.’’

व्यापक रणनीतिक लक्ष्यों पर हो रहा है काम गुरुवार को श्रृंगला ने इंस्टीट्यूट फ्रैंच डेस रिलेशंस इंटरनेशनल में एक संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि तात्कालिक चुनौतियां भारत को व्यापक रणनीतिक लक्ष्यों से विचलित नहीं कर पाई हैं, विशेष रूप से भारत-प्रशांत क्षेत्र में जहां एक "खुली, समावेशी व्यवस्था" बनाने के लिए यह कई स्तरों पर उद्देश्यपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है.

श्रृंगला ने शुक्रवार को यूरोप और विदेश मामलों के फ्रांसीसी मंत्रालय के महासचिव फ्रेंकोइस डेलाट्रे के साथ भी मुलाकात की. दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और महासचिव फ्रेंकोइस डेलाट्रे के बीच महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. दोनों देशों के लिए एक प्रमुख सामरिक भागीदारी के लिए बढ़ती ताकत और प्रासंगिकता के साथ आगे की प्रगति के लिए एक मंच निर्धारित किया है.’’

विदेश सचिव ने भारतीय दूतावास का भी दौरा किया, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की.श्रृंगला की फ्रांस यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब देश में एक और आतंकी हमला हुआ है.

आतंकवाद लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा आतंकवाद और कट्टरपंथ के खतरों के बारे में श्रृंगला ने कहा कि कट्टरपंथी विचारधारा हिंसा और अलगाववाद को बढ़ावा देती है, जो अक्सर विदेशी प्रभाव द्वारा संचालित और समर्थित होती है. उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतें बहुलतावादी समाजों को अस्थिर करती हैं.

श्रृंगला ने कहा, "फ्रांस में हाल ही में हुई दो आतंकवादी घटनाएं भयानक है, जैसा कि कई बार हुए ऐसे हमले की साजिश का मूल हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में था." उन्होंने कहा, "पिछले तीन दशकों से, हमने अनुभव किया है कि बेलगाम कट्टरपंथी किस तरह से कहर बरपा सकते हैं और यह कैसे हिंसक ताकतों को भड़का सकता है. सभ्य दुनिया को इस पर एक साथ काम करने और दृढ़ता के साथ इससे निपटने की जरूरत है. यह हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक मूल्य प्रणालियों के लिए खतरा है.’’

यह भी पढ़ें

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन ने झोंकी ताकत, एक ही क्षेत्र में एक दूसरे पर साधा निशाना

तुर्की में शक्तिशाली भूकंप से 17 लोगों की मौत, देश के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में हुई सबसे ज्यादा तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायक भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?
तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायक भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना शुरू....
CM बनते ही विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना....

वीडियोज

UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget