एक्सप्लोरर

मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा- दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 34 लोग घायल

मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है. आशंका है कि ब्रिज गिरने के वक्त वहां से करीब 100 लोग गुजर रहे थे.

नई दिल्लीः मुंबई से बड़े हादसे की खबर आई है. मुंबई के सीएसटी इलाके में फुटओवर ब्रिज गिर गया है. सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) के उत्तरी छोर के पास बना फुटओवर ब्रिज गिरा है. आधिकारिक खबर के मुताबिक इस हादसे में दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई हैं. महिलाओं के नाम रंजना और अपूर्वा बताए जा रहे हैं.  ब्रिज हादसे में 34 लोग घायल हो गए हैं. घटना स्थल पर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की खबरें आ रही हैं. पुलिस हादसे की जगह पर पहुंच गई है. एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है. सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास बने इस फुटओवर ब्रिज को बने हुए काफी समय हो गया है. सीएसटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक को ये पुल सड़क से जोड़ता है.   इस तरफ बनाया गया ये एकमात्र पुल है जो सेंट्रल रेलवे की ओर से बनाया गया था और बताया जा रहा है कि पुल पर काफी भीड़भाड़ थी. आशंका है कि फुटओवर ब्रिज पर करीब 100 लोग मौजूद थे. फुटओवर ब्रिज का करीब 60 फीसदी हिस्सा गिर गया है और इसका मलबा सड़क पर जा रही गाड़ियों पर भी जा गिरा. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सामने आया है कि 23 में से 5 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. शाम साढ़े सात बजे के करीब इस पुल  के गिरने की खबर आई है. ये पुल बीएमसी द्वारा बनाया गया था. लोग लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं और अचानक ब्रिज के गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई. सेंट जॉर्ज अस्पताल और जीटी अस्पताल में 23 घायलों को भर्ती कराया गया है और वहां से 5-6 घायलों के गंभीर होने की बात सामने आई है. घटनास्थल से मलबे को हटाने का काम जारी है. अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. सेंट जॉर्ज अस्पताल में 10 लोग और जीटी हॉस्पिटल में 13 लोगों को भर्ती कराया गया है.   मुंबई पुलिस ने भी ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूलों में जल्द लागू हो सकती है यौन शिक्षा, किशोरों के अधिकारों और पॉक्सो के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद सरकार ने बताया
स्कूलों में जल्द लागू हो सकती है यौन शिक्षा, किशोरों के अधिकारों और पॉक्सो पर SC की चिंता के बाद सरकार ने दी जानकारी
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget