एक्सप्लोरर

स्वदेशी तेजस फाइटर जेट ने हासिल किया नया मुकाम, एफओसी-स्टैंडर्ड के साथ भरी पहली उड़ान

तेजस ने एफओसी स्टैंडर्ड के साथ उड़ान भरकर एक नया मुकाम हासिल किया. एयर कोमोडर (रिटायर) केए मुथना ने करीब चालीस मिनट तक उड़ान भरी.

नई दिल्ली: स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया. लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ने बियोंड विजयुल रेंज मिसाइल सहित 'एफओसी स्टैंडर्ड' के साथ मंगलवार को बेंगलुरू में उड़ान भर एक मील का पत्थर हासिल किया.‌

हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के मुताबिक, दोपहर साढ़े बारह (12.30) बजे एचएएल के चीफ टेस्ट पायलट, एयर कोमोडर (रिटायर) के ए मुथाना ने बेंगलुरू स्थित एचएएल स्थित फैसिलिटी से ये उड़ान भरी. उन्होनें करीब 40 मिनट तक ये उड़ान भरी‌. एलसीए तेजस के एसपी (सीरीज प्रोडेक्शन)-21 फाइटर जेट ने ये उड़ान भरी. एचएएल के मुताबिक, अगले 15 एलसीए तेजस लड़ाकू विमान एफओसी यानि फाइनल क्लीयरेंस स्टंडर्ड से लैस होंगे.

एफओसी स्टंडर्ड में बीवीआर यानि बियोंड विजयुल रेंज मिसाइल के साथ साथ एयर टू एयर रिफ्यूलिंग और कुछ मैन्युफैक्चेरिंग इम्प्रोवमेंट भी किए गए हैं. ये सभी खूबियां शुरूआती तेजस यानि आईओसी (इनिशियल ओपरेशनल क्लीयरेंस) एलसीए में नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, ये एडवांस तेजस इजरायली डर्बी बीवीआर मिसाइल से लैंस होंगे. इन डर्बी मिसाइल की रेंज करीब 50 किलोमीटर है.

बता दें कि वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर वायुसेना ने तेजस के आईओसी फाइटर जेट्स को ही अपने जंगी बेड़े में शामिल कर लिया था जिनमें एफओसी के एडवांस फीचर नहीं थे. इन तेजस मार्क-वन जेट्स को तमिलनाडु के सुलुर बेस पर तैनात किया गया है. उस वक्त वायुसेना और एचएएस के बीच कुल 40 तेजस लड़ाकू विमानों का सौदा हुआ था.

गौरतलब है कि एचएएल अब एलसीए तेजस के मार्क वन-ए (एमके वन-ए) संस्करण पर भी काम कर रहा है. ये और अधिक एडवांस फाइटर जेट्स हैं. इसमें भी वियोंड विजयुल रेंज होगी यानि ऐसी मिसाइल जो आंखों की नजरों से दूर 40-50 किलोमीटर दूर भी टारगेट को एंगेज यानि मार गिरा सकती है. इसमें खास ईडब्लू यानि इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर सूट होगा जिसके जरिए अगर तेजस पर दुश्मन की कोई मिसाइल लॉक होती है तो पॉयलट को कॉकपिट में लगे सेंसर से तुरंत पता चल जाएगा.

तेजस मार्क वन-ए में में रडार वॉर्निंग सिस्टम भी होगा यानि दुश्मन के रडार की पकड़ में आते ही पायलट को अलर्ट चला जाएगा. खास आइसा रडार लगी होंगी जो तेजस की क्षमताओं को और अधिक बढ़ा देंगी जिसके चलते तेजस जल्दी से दुश्मन की रडार पर इंटरसेप्ट नहीं हो सकेगा. माना जा रहा है कि जल्द ही वायुसेना तेजस के 83 मार्क वन-ए जेट्स का सौदा भी करने वाला है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
समंदर में दहाड़ेगा भारत, 33 हजार करोड़ से बनाएगा 3 सबमरीन, जानें प्लान?
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget