एक्सप्लोरर

Election Results 2021: बंगाल में दीदी को प्रचंड बहुमत तो असम में बीजेपी की वापसी, केरल में लेफ्ट का कमाल, पढ़ें- सभी राज्यों का हाल

Election Results 2021: पांचो चुनावी राज्यों का परिणाम आ चुका है. परिणाम से साफ हो गया है कि कहां किसकी सरकार बनेगी. पश्चिम बंगाल की जनता ने जहां ममता बनर्जी को प्रचंड बहुमत दिया है तो वहीं असम में बीजेपी की वापसी हुई है. केरल में लेफ्ट ने कमाल किया है तो तमिलनाडु में डीएमके को एक बार फिर जनता ने मौका देते हुए एआईएडीएमके को विपक्ष में बैठा दिया है. पढ़ें सभी राज्यों का चुनावी गणित.

नयी दिल्ली: Election Results 2021: पांच राज्यों में हुए विधानसभआ चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. सभी राज्यों में साफ हो चुका है कि कहां किसकी सरकार बनेगी. परिणामों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्ता की कुर्सी पर एक बार फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कब्जा जमा लिया है. जबकि असम में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहां डीएमके गठबंधन ने एआईएडीएमके गठबंधन को बुरी तरह से हराया है. केरल में कुर्सी एक बार फिर लेफ्ट के खाते में गई है तो वहीं पुडेचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है.

पश्चिम बंगाल का परिणाम

विधानसभा चुनाव के लिए उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 292 विधानसभा सीटों में सभी 292 सीटों का रुझान आ चुका है. चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक टीएमसी ने 209 सीटें जीत ली है जबकि 4 अन्य सीटों पर कब्जा जमाए हुए है. वहीं बीजेपी ने 76 सीटें जीत ली है जबकि एक सीट पर अभी भी बढ़त बनाए हुए है. यहां अन्य के खाते में 2 सीटें गई है.

हालांकि, मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम में बीजेपी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई हैं. इस जीत के बाद टीएमसी राज्य में लगातार तीसरी बार आसानी से सरकार बना लेगी.

तमिलनाडु का गणित

चुनाव आयोग की ओर से 234 सीटों के लिए उपलब्ध कराए रुझानों के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त हासिल है. डीएमके अकेले 111 सीटें जीत चुकी है जबकि 21 अन्य सीटों पर अभी बढ़त बनाए हुए है. यहां एआईएडीएमके को 61 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि 6 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. तमिलनाडु में कांग्रेस ने 14 सीटों पर कब्जा जमाया है जबकि 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बाकी के बचे 17 अन्य सीटें अलग-अलग पार्टियों ने जीती है.

असम का हाल

चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन की दोबारा सरकार बनती दिखाई दे रही है. चुनाव आयोगी की वेबसाइट पर 126 सीटों के उपलब्ध रुझानों के मुताबिक बीजेपी को अकेले 60 सीटों पर जीत हासिल हुई है. जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर कब्जा जमाया है. यहां एआईयूडीएफ को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है. जबकि असम गण परिषद के खाते में 9 सीटें गई है. बाकी के बचे अन्य 12 सीटों पर अलग-अलग दलों ने कब्जा जमाया है.

केरल में लेफ्ट का कमाल

केरल में हुए 140 विधानसभा सीटों का परिणाम आ चुका है. यहां लेफ्ट का जलवा दिखाई दे रहा है. सीपीएम ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है तो सीपीआई ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है. यहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है.

पुडुचेरी की दलिय स्थिति

पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है. राज्य में एआईएनआरसी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं बीजेपी ने 6 सीटें हासिल की है. इन दोनों दलों का चुनाव पूर्व गठबंधन है. यहां डीएमके 6 जबकि 6 अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमया है. पुडुचेरी में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है.

कहां कितने चरण में हुए थे चुनाव

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में जबकि असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ था. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुए थे.

पश्चिम बंगाल में कैसे हुई 'मां, माटी, मानुष' की जीत, किस तरह लगाई ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget